Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस

 

चलती ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नीचे फेंका, हालत गंभीर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मऊ (उत्तर प्रदेश) , 18 Sep 2016

'प्रभु' की ट्रेनों में चोरी और लूटपाट तो आम बात हो गई है, अब सामूहिक दुष्कर्म भी होने लगा है। वाराणसी से जौनपुर जा रही तमसा पैसेंजर ट्रेन में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला रविवार सुबह मऊ के सरायलखंसी के काझा खुर्द के पास बेहोशी की हालात में मिली। ट्रेन से नीचे फेंके जाने के कारण महिला का एक पैर कट गया है। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की।प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दुष्कर्मियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय महिला गाजीपुर के औड़िहार के एक गांव में स्थित अपने मायके से अकेले ही तमसा पैसेंजर ट्रेन से अपनी ससुराल जौनपुर के शाहगंज जा रही थी। महिला जहां बैठी थी, उस डिब्बे में अन्य यात्री भी थे। कुछ सो रहे थे और कुछ दूर बैठे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक महिला के पास आकर बैठे और कुछ देर बाद उसका मुंह दबा दिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। महिला सुबह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द के पास बेहोश पड़ी देखी गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। 

 

Tags: RAPE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD