Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री का हिंदी भाषा के प्रोत्साहन पर बल

हिंदी भाषा के प्रोत्साहन के लिए आयोजित हिंदी पखवाड़ा संपन्न

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 14 Sep 2016

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां गेयटी थियेटर में हिंदी दिवस एवं राजभाषा पुरस्कार समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के शिक्षण एवं अध्ययन के बारे में जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना है।उन्होंने कहा कि हिंदी हमें भारतीय होने का गौरव का अनुभव करवाती है तथा यह केवल एक राष्ट्रीय भाषा ही नहीं बल्कि संवैधानिक भाषा भी है। वर्ष 1949 में स्व-शासन के लिए संवैधानिक निकाय ने हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हिंदी भाषी राज्य है और राज्य सरकार ने वर्ष 1976 में कार्यालय के दैनिक कार्यों में हिंदी भाषा का प्रयोग करने के निर्देश जारी किए थे। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित कर रही है जो कार्यालय कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा राज्य के शिक्षण संस्थानों में हिंदी भाषा के प्रोत्साहन के लिए कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, सम्मेलनों इत्यादि का आयोजन कर रहा है। इसके अतिरिक्त विभाग समूचे राज्य में सचिवालय स्तर से कॉलेजों एवं स्कूलों सहित सरकारी कार्यालयों में हिंदी भाषा एवं साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए हिंदी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताआें का आयोजन भी कर रहा है। 

श्री वीरभद्र सिंह ने हिंदी के महत्व पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय भाषा पर गर्व होना चाहिए तथा भाषा से अच्छी शब्दावली को अपनाकर अपनी भाषा शैली को समृद्ध बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया, ताकि देश की एकता को और मजबूत किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस देश के पास अपनी भाषा, अपनी संस्कृति नहीं है वह राष्ट्र कभी समृद्ध नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमें हिंदी राष्ट्र होने पर गर्व है और इसी के साथ हमारे देश के विभिन्न राज्यों में बोली तथा अपनाई जाने वाली सभी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं पर भी गर्व है, लेकिन इन सबके बावजूद हिंदी हमारे देश की अधिकारिक भाषा है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों को हिंदी राजभाषा पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर एक स्मारिका तथा विभिन्न पुस्तकों के विमोचन भी किए। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स भी इस अवसर पर उपस्थित थीं तथा उन्होंने भी पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव सुश्री अनुराधा ठाकुर ने हिंदी दिवस के महत्व तथा विभाग की अन्य गतिविधियों के अलावा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए की जा रही पहल पर प्रकाश डाला। कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक श्रीमती शशि ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया व इस दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने 2 सितम्बर से 14 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा के दौरान हिंदी भाषा के महत्व एवं प्रोत्साहन के लिए आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण भी दिया। 

 

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD