Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

विश्व रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंची साक्षी मलिक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Sep 2016

पिछले महीने ब्राजील के महानगर रियो डी जनेरियो में ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने विश्व रैंकिंग में शीर्ष-5 में जगह बना ली है। उन्हें ताजा रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल करने वाली साक्षी को इससे पहले कोई रैंकिंग हासिल नहीं थी। ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह रैंकिंग में जगह बनाने में सफल हुई हैं। ओलम्पिक क्वार्टर फाइनल में महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग में चोट के कारण बाहर होने वाली विनेश फोगट को 11वां स्थान मिला है। पुरुषों में संदीप तोमर 57 किलोग्राम भारवर्ग में इस समय 15वें स्थान पर हैं। जॉर्जिय को व्लादीमिर खिनचेगसविलि ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। वहीं जापान के रेई हिगुच्ची दूसरे स्थान पर आ गए हैं, वह इससे पहले 10वें स्थान पर थे। अजरबैजान के हाजि अलिएव को तीसरा स्थान हासिल है। बजरंग पुनिया 61 किलोग्राम भारवर्ग में शीर्ष 20 खिलाड़ियों में इकलौते भारतीय हैं। उन्हें 20वां स्थान हासिल है। इस श्रेणी में कजाकिस्तान के दौलत नियाजवेकोव पहले स्थान पर हैं।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD