Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल साईबर बूलिंग विषय पर सैमिनार का आयोजन

इंटरनेट के दुरोपयोग व सोशल मीडिया संबंधी छात्रों को किया जागरुक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 10 Sep 2016

Last updated on: Sep 10, 2016, 00:00 IST

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली द्वारा छात्रों को साईबर बूलिंग यानि इंटरनेट के दुरोपयोग संबंधी जागरुक करने के उद्देश्य से एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आस्ट्रेलिया से कंप्यूटर माहिर डा हरलीन गिल्ल ने छात्रों को साईबर बूलिंग संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डा गिल्ल ने साईबर बूलिंग संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जब कोई बच्चा इंटरनेट पर किसी दूसरे बच्चे को धमकाता व प्रेशान करता है तो उसे साईबर बूलिंग कहा जाता है। इस सिस्टम में धमकी देने वाला व धमकी सुनने वाला दोनों नाबालिग होने जरूरी हैं क्योंकि अगर एक भी बालिग हुआ तो उसे साईबर हर्सामेंट कहा जाता है। उन्होंने छात्रों को इंटरनेट पर किसी भी तरह की धमकी व गलत शब्दावली लिखने से गुरेज करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के उपयोग के समय ध्यान रखने के लिए कहा क्योंकि किसी भी तरह की गलत शब्दावली उनके लिए मुसिबत बन सकती है। 

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर उन्हें सोशल मीडिया व इंटरनेट पर किसी भी तरह की धमकी मिलती है तो व इसकी जानकारी अपने माता पिता अथवा अध्यापकों को दें। क्योंकि इस तरह की हरकत अकसर उनके साथी व जानकार द्वारा ही की जाती है।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इंटरनेट व सोशल मीडिया आज हर बच्चे की पहुंच में है परंतु अगर उन्हें किसी तरह की धमकी व गलत शब्दावली का सामना करना पड़ता है तो वे डर जाते हैं, जिसका असर उनकी बाल अवस्था पर पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस सैमिनार का अयोजन किया गया जो पूरी तरह सफल रहा।

 

Tags: Oakridge International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD