Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शिवराज सिंह चौहान ने सरदार बल्लभ भाई पटेल से की नरेंद्र मोदी की तुलना

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल (मध्यप्रदेश) , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरदार बल्लभ भाई पटेल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना की है। उन्होंने देश के राजनीतिक एकीकरण का श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को और आर्थिक एकीकरण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। राज्य विधानसभा द्वारा बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर कानून (जीएसटी) लागू करने के लिए संविधान के 122वें संशोधन विधेयक के संकल्प प्रस्ताव के दौरान उन्होंने कहा कि जीएसटी से यह सिद्ध हो गया है कि सभी राजनीतिक दल मतभिन्नता के बावजूद राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर एकमत हैं और एक होकर फैसला करते हैं। देश का राजनीतिक एकीकरण सरदार बल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में हुआ था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊजार्वान नेतृत्व में देश का आर्थिक एकीकरण हो रहा है।

चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई जीएसटी की परिभाषा 'ग्रेट स्टेप टुवर्डस ट्रांसफॉर्मेशन' का संदर्भ देते हुए कहा कि राज्य के हित को देखते हुए जीएसटी का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसकाल में जीएसटी कानून का नहीं बल्कि इसके स्वरूप का विरोध था। अब राज्य की चिंताएं दूर हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बने जीएसटी कानून में राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई का स्पष्ट प्रावधान नहीं था इसलिए इसका विरोध किया गया था। नए कानून में राज्य के हितों का संरक्षण किया गया है। राज्य को होने वाले राजस्व के घाटे की भरपाई का प्रावधान किया गया है। अब सभी मुद्दों का समाधान हो गया है।चौहान ने कहा कि अगले पांच सालों तक राज्यों को होने वाले राजस्व घाटे की क्षति पूर्ति का प्रावधान नए कानून में है। 

केंद्रीय करों में राज्य की भागीदारी 32 प्रतिशत से 42 प्रतिशत बढ़ाने का भी भरपूर लाभ मिलेगा। राज्यों को राजस्व की हानि भी कम होगी। जीडीपी बढेगी। इससे देश और राज्य को लाभ मिलेगा। गरीबों के उपयोग की वस्तुओं की कीमतें कम होंगी साथ ही टैक्स का आधार भी बढ़ेगा।चौहान ने कहा कि अब कर अपवंचन और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। देश 'एक राष्ट्र एक कर' की दिशा में आगे बढेगा। उपभोक्ताओं को भी इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक निवेशक हमेशा प्रश्न करते थे कि जीएसटी कब लागू होगा। जीएसटी आने से निवेश बढ़ेगा और निवेश से रोजगार की संभावनायें भी बढ़ेंगी।चौहान ने जीएसटी लाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, प्रणब मुखर्जी और सोनिया गांधी का भी आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD