Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

रियो ओलम्पिक (बैडमिटन) : पी.वी. सिंधु ने जीता पहला रजत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो , 19 Aug 2016

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां 31वें ओलम्पिक खेलों मे रजत पदक जीतकर देश को दूसरा पदक दिलाया। उन्हें शुक्रवार को महिला एकल वर्ग के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। सिंधु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रियोसेंटर पवेलियन-4 में खेले गए मुकाबले में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी मारिन ने सिंधु को 19-21, 21-12, 21-15 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। सिंधु का यह पहला ओलम्पिक था और उन्होंने अपने पहले ओलम्पिक में इतिहास रच दिया। वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साथ ही बैडमिंटन में भारत को रजत पदक दिलाने वाली भी पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले लंदन ओलम्पिक 2012 में पांचवीं वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने देश को बैडमिंटन में पहला पदक दिलाया था। उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। मारिन ने पहला गेम हारने के बाद लगातार दो गेम जीतकर स्वर्ण जीता। 

सोने की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरी सिंधु ने स्पेनिश खिलाड़ी को अच्छी टक्कर दी। मारिन ने पहले गेम की अच्छी शुरुआत की और 4-2 से बढ़त ले ली। सिंधु गेम की शुरुआत में मारिन के खेल को समझ नहीं पाईं और इसी का फायदा उठाते हुए मारिन ने 11-16 से बढ़त ले ली।ब्रेक के बाद सिंधु ने तीन अंक हासिल किए और स्कोर 9-13 कर दिया। वह अभी भी स्पेनिश खिलाड़ी से पीछे थीं। 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने यहां से जबरदस्त खेल दिखाया और अंक हासिल करती रहीं। एक समय वह 16-17 से पीछे थीं। यहां उनके पास बराबरी करने का मौका आया, लेकिन सिंधु ने इसे गंवा दिया। मारिन 18-16 से आगे हो गईं।भारतीय खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और तीन अंक लेते हुए स्कोर 19-19 से बराबर कर लिया। गेम जीतने के करीब सिंधु ने कोई मौका नहीं गंवाया और लगातार दो अंक हासिल करते हुए 21-19 से पहला गेम जीता। यह गेम 27 मिनट तक चला। आखिरी के दो गेम स्पेनिश खिलाड़ी के विश्वस्तरीय खेल का बेहतरीन नमूना थे। दूसरे गेम में मारिन ने एकतरफा जीत हासिल की। मारिन ने लगातार चार अंक हासिल किए और 4-0 से आगे हो गईं। सिंधु ने एक अंक हासिल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन मारिन ने तब तक स्कोर 11-2 कर दिया। 

इस गेम में सिंधु के पास मारिन के लाजबाव शॉट्स का उत्तर नहीं था और वह उनके सामने कहीं टिक नहीं पा रहीं थीं। हालांकि, सिंधु ने हार नहीं मानी और कुछ अंक हासिल किए, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। मारिन ने 15-7 से बढ़त ले ली जिसे कायम रखते हुए उन्होंने 21-12 से गेम अपने नाम किया और मुकाबला तीसरे गेम में ले गईं। यह गेम 22 मिनट तक चला। तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। मारिन एक बार फिर सिंधु पर हावी हो गईं और देखते देखते 6-1 से बढ़त ले ली, जिसे उन्होंने कुछ देर में ही 9-4 कर दिया। लग रहा था कि यह गेम भी दूसरे गेम की तरह एकतरफा साबित होगा, लेकिन तभी सिंधु ने लगातार चार अंक हासिल करते हुए स्कोर 9-8 किया और फिर 10-10 से बराबरी कर ली। यहां से स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने आक्रामक खेल को और धार दी और सिंधु को पेरशान किया। सिंधु के पास मारिन की चालाकी और तेजी का कोई जवाब नहीं था। देखते-देखते वह 15-11 से आगे हो गईं। 

सिंधु ने अंकों के अंतर को पाटने और आगे निकलने का भरसक प्रयास किया लेकिन अंतत: वह 31 मिनट तक चले इस गेम में 21-15 से हार बैठीं और स्वर्ण जीतने का मौका उनके हाथ से फिसल गया। मैच के बाद सिंधु ने कहा, "मुझे गर्व है कि मैं ओलम्पिक में रजत पदक जीत सकी। हां, स्वर्ण इससे काफी बेहतर होता, लेकिन मैं अच्छा खेली।"उन्होंने कहा, "शुरुआत में मैंने नहीं सोचा था कि मैं पदक जीत पाऊंगी, लेकिन जब मैं पदक की दौड़ में आई तो मेरा लक्ष्य अच्छा खेलना था, जोकि मैंने किया। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेला।"विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने कहा, "मेरी प्रतिद्वंद्वी ने भी शानदार खेल खेला। मैंने उन सभी रणनीतियों को अपनाया जिनके बारे में हमने चर्चा की थी। मैं रजत पदक जीत कर काफी खुश हूं।"

 

Tags: PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD