Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

निशिकोरी को हराकर जोकोविच ने जीता रोजर्स कप खिताब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोरंटो , 01 Aug 2016

विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस स्टार सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को हराते हुए रोजर्स कप खिताब जीत लिया है। जोकोविच ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में निशिकोरी को 6-3, 7-5 से हराया। यह उनके करियर का 30वां एटीपी खिताब है।जोकोविच ने अब तक सबसे अधिक एटीपी खिताब जीते हैं। स्पेन के राफेल नडाल ने 28 और और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 24 बार एटीपी खिताब पर कब्जा किया है।इस खिताब के साथ जोकोविच को पुरस्कार के तौर पर 782,525 डॉलर और 1000 एटीपी अंक मिले।

जोकोविक ने इन अंकों के साथ एटीपी तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है। वह लगातार 102 हफ्तों से शीर्ष पर विराजमान हैं।इस दौरान जोकोविच ने नौ में से छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं और 15 में से 14 एटीवी 1000 आयोजनों के फाइनल में पहुंचे हैं। इनमें से 11 में उनकी खिताबी जीत हुई है।रोजर्स कप में यह जोकोविच की चौथी खिताबी जीत है। वह कुल पांच बार फाइनल में पहुंचे हैं। चेक गणराज्य के पूर्व दिग्ग्ज इवान लेंडल ने सबसे अधिक छह बार रोजर्स कप पर कब्जा किया है।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD