Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस

 

प्रो कबड्डी लीग : दिल्ली ने दिखाई दबंगई, बंगाल को 41-20 से मात दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2016

दबंग दिल्ली ने रविवार को राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में भरपूर दबंगई दिखाते हुए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 के 50वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 41 -20 से मात दी। दिल्ली दबंग ने घरेलू मैदान पर अपना दबदबा बनाते हुए बंगाल पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। दिल्ली का यह 11वां मैच था और अब उसके खाते में चार जीत हैं। मुकाबले के पहले हाफ में ही दिल्ली टीम ने बंगाल को दो बार ऑल आउट करते हुए 21-10 से बढ़त बनाई। दिल्ली की जीत में काशीलिंग अदाके और सेल्वामनी के ने मुख्य भूमिका निभाई।दिल्ली के लिए काशीलिंग की ओर से 19 में से 12 रेड सफल रहीं, जबकि सेल्वामनी ने आठ रेड मारी जिसमें से पांच सफल रहीं।दिल्ली को बंगाल ने हालांकि, जबरदस्त टक्कर दी लेकिन दिल्ली की टीम ने अपनी दबंगाई कम नहीं होने दी। 

दबंग दिल्ली ने बंगाल वॉरियर्स को एक भी मौका नहीं देते हुए 19वें मिनट में उसे दूसरी बार ऑल आउट किया। इस बीच, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हौंसला अफजाई से अपनी टीम का मनोबल कम नहीं होने दिया।अपने बेहतरीन खेल का कमाल दिखाते हुए दूसरे हाफ में भी दिल्ली ने पूरे जोश के साथ प्रवेश मुकाबले में प्रवेश किया।दिल्ली ने अपने किसी भी दांव को खाली नहीं जाने दिया और शानदार खेल दिखाते हुए बंगाल को इस मुकाबले में तीसरी बार ऑल आउट किया। ऑल आउट से पहले दिल्ली ने बंगाल पर 30-13 से आगे थी। बंगाल की हर कोशिश को नाकाम करते हुए दिल्ली ने बंगाल को 41-20 से मात देते हुए जीत हासिल की। यह इस सीजन में दिल्ली की सबसे बड़ी जीत है।दिल्ली लेग शुरू होने से पहले काशीलिंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में जो कहा, उसे सच में करने में उनके साथी खिलाड़ी भी डटे हुए हैं। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD