Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

 

मैं उत्तर प्रदेश की बहू, किसी भी भूमिका के लिए तैयार : शीला दीक्षित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jul 2016

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश की बहू हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आलाकमान जो भी भूमिका देगा, उसे वह स्वीकार करने को तैयार हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शीला दीक्षित और सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी की आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रमुख भूमिका होगी। इसके भी कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी प्रचार अभियान की मुखिया होंगी। दीक्षित ने कहा कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्य प्रचारक के लिए सही पात्र हैं। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं दीक्षित ने कहा, "मैं नहीं कह सकती कि क्या होगा। पहले होने दें। सबसे पहले हमें देखने दें कि कौन-सी भूमिका दी जाती है। किस तरह हम अपना काम बांटते हैं। यह मेरे लिए धृष्टता होगी कि कुछ कल्पना कर लूं।" 

उन्होंने कहा, "यदि प्रियंका चुनाव प्रचार में हिस्सा लेती हैं तो उनका बहुत-बहुत स्वागत है। वह उत्तर प्रदेश से परिचित भी हैं। मीडिया और टीवी चैनल पिछले दो दिनों से प्रियंका के लिए कार्यक्रम का प्रसारण कर रहे हैं। मैं समझती हूं कि वह सही पात्र हैं। वह पार्टी के लिए एक बड़ी पूंजी होंगी।" यह पूछने पर कि क्या वह उत्तर प्रदेश चुनाव में एक बड़ी भूमिका के लिए तैयार हैं? दीक्षित ने कहा, "यह मुद्दा तैयार हैं या नहीं हैं का नहीं है। यदि पार्टी मुझसे चाहती है कि मैं कुछ करूं तो मैं करूंगी। हां, मैंने यह जता दिया है कि समय कम है, लेकिन इससे भी आगे की बात यह है कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। पार्टी मुझसे जो भी करने के लिए कहेगी, मैं करूंगी।" किसी नए कार्यभार के लिए हां करने से पहले की चिंताओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "कोई मायने नहीं रखता। 

हम इसका समाधान कर लेंगे। मेरा मानना है कि उन लोगों ने इसे हल कर लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जो भी तय किया है, उसकी घोषणा होने दें।" उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानती कि मैं कौन-सी भूमिका निभाने जा रही हूं। लेकिन मुझे जो कुछ भी करने के लिए कहा जाएगा मैं करूंगी। मैं कल्पना नहीं कर सकती।" यह पूछने पर कि क्या आपके ब्राह्मण होने का राज्य में पार्टी को कोई लाभ मिलेगा? दीक्षित ने जवाब में कहा, "मैं उत्तर प्रदेश की बहू भी हूं। मेरी शादी उत्तर प्रदेश में हुई है। मेरा जन्म पंजाब में हुआ और जीवन का अधिकतर हिस्सा मैंने दिल्ली में गुजारा है और पढ़ाई भी मेरी यही हुई है।" शीला की शादी उमा शंकर दीक्षित के बेटे से हुई थी। वह उत्तर प्रदेश पक्के कांग्रेसी और नेहरू परिवार के करीबी थी। वह केंद्र में मंत्री भी रहे थे। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं अपनी ससुराल जाती रहती हूं। यदि अब मैं जाऊंगी तो मैं विधिवत जाऊंगी।" 

 

Tags: Sheila Dikshit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD