Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयललिता ने डीएमके से कचाथीवू पर रुख स्पष्ट करने को कहा

जयललिता
जयललिता
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Jun 2016

Last updated on: Jun 20, 2016, 00:00 IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता एम.के. स्टालिन से कचाथीवू द्वीप श्रीलंका को सुपुर्द करने के मुद्दे पर रुख स्पष्ट करने को कहा है। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता के यह कहने के बाद आई है कि केंद्र सरकार ने 1974 में कचाथीवू को श्रीलंका को सौंपने से पहले तमिलनाडु सरकार से परामर्श नहीं किया था।जयललिता ने कहा, "तत्कालीन डीएमके प्रमुख (स्टालिन के पिता) एम. करुणानिधि ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर हस्तांतरण पर चर्चा बंद कर दी थी।"उन्होंने कहा कि उस समय पारित प्रस्ताव पर करुणानिधि ने विधानसभा को बताया था कि केंद्र सरकार ने कचाथीवू को श्रीलंका के सुपूर्द करने के बारे में तमिलनाडु सरकार को कोई संकेत या सूचना नहीं दी थी।

जयललिता ने कहा कि 2013 में 'तमिल ईलम समर्थक संगठन' (टीईएसओ) द्वारा पारित एक प्रस्ताव के मुताबिक, डीएमके सरकार ने कचाथीवू के हस्तांतरण का विरोध किया था।जयललिता ने टीईएसओ के प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा कि (भारत और श्रीलंका के बीच) करार पर हस्ताक्षर होने के बाद डीएमके सरकार के जोर देने पर तमिलनाडु के मछुआरों को मछली पकड़ने और अपने जाल सुखाने के लिए द्वीप का इस्तेमाल करने देने जैसी स्थितियों को इसमें शामिल किया गया था।जयललिता ने स्टालिन से सार्वजनिक रूप से पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा है।कचाथीवू तमिलनाडु और श्रीलंका को विभाजित करने वाले संकरे 'पाक स्ट्रेट' में रामेश्वरम से दूर 285 एकड़ में फैला द्वीप है, जो कि कभी रामनाथपुरम जिले का हिस्सा था।1974 और 1976 में द्विपक्षीय समझौते के बाद कचाथीवू को श्रीलंका को सौंप दिया गया था।द्वीप के पास का समुद्र समुद्री संपदा से संपन्न है, जो कि भारतीय और श्रीलंकाई मछुआरों के बीच निरंतर संघर्ष का कारण है।

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD