Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

आंध्र में भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं चंद्रबाबू : वाईएस जगनमोहन रेड्डी

वाईएस जगनमोहन रेड्डी
वाईएस जगनमोहन रेड्डी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2016

आंध्र प्रदेश में विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर एक भ्रष्ट सरकार चलाने और सत्तारूढ़ तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के पक्ष में विपक्षी विधायकों को तोड़ने को लेकर लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया है। वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने यहां एक बयान में कहा, "भ्रष्टाचार के जरिए गलत तरीके से की गई कमाई से उत्साहित तेदेपा सरकार ने ढिठाई के साथ हमारे पार्टी के विधायकों को गलत तरीके से हासिल करना शुरू कर दिया है। तेदेपा सरकार अब तक हमारे 17 विधायकों को शिकार बना चुकी है।" उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायकों को मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब ये विधायक वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं तो उन्हें मंत्री के रूप में शपथ कैसे दिलाई जा सकती है? 

वाईएसआर कांग्रेस ने तेदेपा सरकार पर एक पुस्तक प्रकाशित की है जिसका शीर्षक है: चंद्रबाबू : एंपरर ऑफ करप्शन 144,571 करोड़। इस पुस्तक में क्रमबद्ध ढंग से सरकार की कथित चालबाजी से जुड़े मामलों की सूची पेश की गई है। इसमें एग्रीगोल्ड से संबंधित मामला, पोलावरम परियोजना पर अत्यधिक खर्च, बालू माफिया और राज्य की नई राजधानी अमरावती के नाम पर जारी भ्रष्टाचार की भी चर्चा है। नई राजधानी के नाम पर कथित रूप से एक लाख करोड़ रुपये के घोटाले की चर्चा करते हुए किताब में कहा गया है, "विश्व स्तर की राजधानी बनाने के बहाने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रियल एस्टेट का व्यवसाय चला रहे हैं। उन्होंने नई राजधानी वास्तव में किस जगह बनेगी, इसका जानकारी अपनी मंडली के सदस्यों को लीक की और उन्हें भूमि एकत्र करने में मदद की।" 

 

Tags: YS Jaganmohan Reddy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD