Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

वाम मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन की प्रासंगिकता बनी रहेगी : सूर्यकांत मिश्र

सूर्यकांत मिश्र
सूर्यकांत मिश्र
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 19 May 2016

पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की प्रासंगिकता बनी रहेगी। इस बात से सहमत नहीं हैं कि बड़ा जनमत इसके खिलाफ है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र ने गुरुवार को यह बात कही। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की जबर्दस्त ढंग से सत्ता में वापसी पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मिश्र ने यह स्वीकार किया कि इस गठबंधन को बहुतों ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा, "हम लोगों को उम्मीद थी कि जनता हमें वोट देगी, लेकिन परिणाम दिखाते हैं कि अधिकता उन लोगों की है जो चुप बने रहे, तृणमूल के लिए मतदान किया। इस गठबंधन की अपनी गलतियां थीं।" 

इस गठबंधन को मुख्य शिल्पकारों में एक मिश्र को खुद शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा है। वह नारायण गढ़ सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रद्युत कुमार घोष से 13 हजार से भी अधिक मतों से हार गए हैं। उन्होंने कहा कि 'हार एक हार है।' उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी की इस जीत का श्रेय तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच अनकही सहमति को दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मार्क्‍सवादियों पर इस हार से कोई खरोंच नहीं आई है। मिश्र ने कहा, "वामदल और कांग्रेस के बीच गठबंधन अब भी प्रासंगिक है।"उन्होंने कहा, "हमलोग तृणमूल की भ्रष्ट कार्य प्रणाली का विरोध जारी रखेंगे। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। लोकतंत्र के लिए, जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। किसान और बेरोजगारी हमारे मुख्य मुद्दे होंगे। 

 

Tags: Surjya Kanta Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD