Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

निरंकारी मिशन के प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का निधन, कनाडा में हुआ सड़क हादसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना , 13 May 2016

संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह जी का  कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन से उनके अनुयायी और समर्थक सदमे में हैं। 23 फरवरी 1954 को जन्म बाबा हरदेव सिंह जी सन 1980 से इस निरंकारी मिशन  के प्रमुख थे।उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन भारत की एक विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था है, जिसे ‘यूनिवर्सल ब्रदरहुड मिशन’ के नाम से भी जाना जाता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।एक सुधारवादी अभियान है संत निरंकारी मिशन संत निरंकारी मिशन के की शरुआत बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में हुई थी। इसके वास्तविक प्रणेता बाबा बूटा सिंहजी माने जाते हैं।गौरतलब है कि यह कोई नया धर्म या पंथ नहीं है,बल्कि यह जातपात, वर्ग और वर्ण विभेद से परे समाज के सभी मनुष्यों को साथ लेकर चलने वाला एक आध्यात्मिक अभियान है, जिसका उद्देश्य मानव मात्र का कल्याण है।

27 देशों में है निरंकारी मिशन की शाखाएं

वर्तमान में संत निरंकारी मिशन की 100 अधिक शाखाएं विश्व के लगभग 27 देशों में है। विदेशों में इस मिशन के सबसे अधिक अनुयायी ब्रिटेन, यूएसए, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में हैं।भारत में निरंकारी मिशन के सबसे अधिक अनुयायी पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हैं। वर्तमान में देश के हर प्रमुख शहर में इस संस्था के सत्संग भवन हैं।  संत निरंकारी मिशन के प्रमुख  निरंकारी बाबा श्री हरदेव सिंह जी का  निधन हो गया है। उनका निधन कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक सड़क हादसे में हुआ। बाबा हरदेव 25  अप्रैल को दिल्ली से रवाना हुए थे। न्यूयार्क के बाद वह कनाडा पहुंचे और आज भारतीय समयनुसार कनाडा में सुबह पांच बजे कार एक्सीडेंट में उनका देहांत हो गया।

निरंकारी मिशन ने श्रद्धालुओ से दुःख की घड़ी में धैर्य की अपील की है और श्रद्धालु सीधे निरंकारी मिशन दिल्ली की तरफ फिलहाल कूच न करें, उच्च कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आगामी रूपरेखा तय होगी।

कुछ निजी पल निरंकारी बाबा जी के 

दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन पूरी की बाबा हरदेव सिंह जी ने बाबा हरदेव भारत समेत विश्व के लगभग सभी देशों के लोगों में धर्म और ज्ञान का प्रकाश प्रज्वलित करने के लिए जाने जाते थे। बाबा हरदेव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी ग्रैजुएशन पूरी की थी। बाबा हरदेव के पिता गुरबचन सिंह की 1980 में हत्या की गई। पिता की हत्या के बाद बाबा हरदेव संत निरंकारी मिशन के मुखिया बन गए। गौर हो कि 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई थी। बाबा हरदेव सिंह जी को बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था। 

रक्तदान में महत्वपूर्ण भूमिका

भारत में संत निरंकारी मिशन का मुख्यालय दिल्ली में है। संयुक्त राष्ट्र ने भी इनके मिशन के सम्मान में अपने विचार रखने के लिए बाबा हरदेव जी को आमंत्रित किया था। बताते हैं कि बाबा हरदेव सिंह जी के मार्गदर्शन में रक्तदान भी इस मिशन का महत्वपूर्ण अभियान बन गया। अब तक रक्तदान मिशन में छह लाख यूनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है। हर साल सैकड़ों रक्तदान शिविर आयोजित करके करीब 70,000 यूनिट रक्तदान किया जा रहा है।

 

Tags: NIRANKARI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD