Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

नक्सलियों के कारण जनजातीय प्रखंडों का दौरा नहीं कर सकता : जुएल ओराम

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, श्री जुआल ओराम 07 अप्रैल, 2016 को नई दिल्‍ली में, जनजातीय समुदायों के समग्र विकास हेतु रणनीतियां तैयार करने के लिए राज्‍य जनजातीय कल्‍याण मंत्रियों/प्रधान सचिवों/सचिवों के सम्‍मेलन के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, श्री जुआल ओराम 07 अप्रैल, 2016 को नई दिल्‍ली में, जनजातीय समुदायों के समग्र विकास हेतु रणनीतियां तैयार करने के लिए राज्‍य जनजातीय कल्‍याण मंत्रियों/प्रधान सचिवों/सचिवों के सम्‍मेलन के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2016

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने गुरुवार को कहा कि वह नक्सलियों की मौजूदगी की वजह से सुरक्षा को लेकर करीब 10 जनजातीय क्षेत्रों में नहीं जा सकते। ओराम यहां राज्यों के जनजातीय कल्याण मंत्रियों, प्रधान सचिवों और सचिवों के सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं ईमानदारी के साथ यह स्वीकार करता हूं कि वामपंथी चरमपंथियों की वजह से कुल 10 प्रखंडों का दौरा नहीं कर सकता।"मंत्री ने कहा कि उन्हें उन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय उन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है। आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रत्येक प्रखंड में प्रयोग के तौर पर वन बंधु विकास योजना शुरू की गई है। केंद्र सरकार ने जनजातीय विकास के लिए प्रत्येक प्रखंड को 10 करोड़ रुपये दिए हैं। 

ओराम ने कहा कि सरकार सांसदों और विधायकों को जनजातीय क्षेत्रों के विकास में शामिल करेगी। उन्होंने कहा, "हम अक्सर देखते हैं कि जनजातीय इलाकों से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में केवल कुछ ही मंत्री और अधिकारी शामिल होते हैं। हम इन परियोजनाओं में सांसदों और विधायकों को भी शामिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।"मंत्री ने कहा कि राज्यों के बीच जनजातीय कल्याण को बढ़ावा देने के लिए होड़ होनी चाहिए। जो राज्य इस क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे उन्हें 20-25 फीसदी अधिक राशि दी जाएगी। ओराम ने कहा कि वह अपने मंत्रालय के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। इस मंत्रालय को इससे बहुत ज्यादा अच्छा काम करना चाहिए था। 

 

Tags: Jual Oram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD