Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू

 

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जत्थेदार गुरचरण सिंह टौहड़ा की 12 वीं बरसी पर भावभीनी श्रद्धांजली दी

आम आदमी पार्टी भगौड़ों और पंजाब विरोधी तत्वों का टोला: प्रकाश सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टौहड़ा (पटियाला) , 01 Apr 2016

आम आदमी पार्टी को भगौड़ों और पंजाब विरोधी तत्वों का टोला बताते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब निवासियों को इन लोगों की पंजाब विरोधी चालों और संकुचित राजनीतिक हितों विरुद्ध खबरदार किया है। वे आज यहाँ स्वर्गिय पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरण सिंह टौहड़ा की बारहवीं बरसी मौके करवाए गए राज्य स्तरीय समागम को संबोधन कर रहे थे।स. बादल ने पंजाबियों को आम आदमी पार्टी के स्वयं भू नेताओं के गुंमराह करने वाले प्रचार से बचने की सलाह देते हुए कहा कि अगर पंजाब के  लोगों ने इनकी बातों में आ कर कोई गलती कर ली तो उनको उम्र भर पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास पंजाब के विकास और यहाँ के  लोगों की भलाई के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है बल्कि यह लोग तो राजनीतिक सत्ता का सुख भोगने के लिए ही ललचाए जा रहे हैं।मुख्य मंत्री ने पंजाब के लोगों को अगले विधान सभा चुनाव में अकाली -भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में हो रहे सर्वपक्षीय विकास की गति को सिर्फ अकाली -भाजपा सरकार बना कर ही बरकरार रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अनाड़ी और सत्ता के भूखे लोगों से लोक भलाई की कोई आशा नहीं रखी जा सकती क्योंकि इनको आम लोगों की दुखों तकलीफों का कोई एहसास ही नहीं है।

 स. बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल और भाजपा लोगों की परखी हुई वो पार्टियाँ हैं जो कोई हर अवसर  पर लोगों के विश्वास पर पूरी उतरतीं रही हैं और इसी वजह से राज्य के लोगों ने बार -बार इनमें अपना भरोसा प्रकट किया है।पंजाब की नदियों के पानी को राज्य की लाइफ लाइन करार देते हुए स. बादल ने एक बार फिर स्पष्ट शब्दों में ऐलान किया कि पानी की एक बूँद भी बाहर नहीं जाने दी जाएगी चाहे इस के लिए उन्हें और उनकी पार्टी को कोई भी बलिदान क्यों न देना पड़े। उन्होंने अपना यह विचार फिर दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कानूनों और पंरपराओं अनुसार पंजाब की नदियों के पानी पर सिर्फ और सिर्फ पंजाब का ही हक है और केंद्र की कांग्रेसी सरकारों ने पंजाब का यह हक छीन कर इसके साथ सरेआम धक्केशाही और बेइन्साफी की है। उन्होंने कहा कि अपने आप को 'पानी के रक्षकÓ कहलवाने वाले लोगों ने ही तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा  गांधी से कपूरी में सतलुज यमुना लिंक नहर का टक लगवाया था। स. बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों को नदी पानी की रक्षा करने हर तरह की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी को पंजाब और पंथ की दुश्मन नंबर एक जमात करार देते स. बादल ने कहा कि इस पार्टी ने पंजाब के  साथ पग पग पर द्वेष निकाला है। इसने पंजाब की नदियों का पानी छीन कर इसे बंजर बनाने की साजिश रची, जानबूझ कर पंजाबी बोलने वाले क्षेत्र पंजाब से बाहर रखे और पंजाब की राजधानी के तौर पर बनाया गया शहर चंडीगड़ भी पंजाब को नहीं देने दिया। कांग्रेस ने जहाँ पंजाबियों को लूटा और पीटा वहीं श्री दरबार साहब पर टैंकों तोपों के साथ हमला कर कभी ना माफ किया जाने वाला भारी गुनाह किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का मतलब श्री दरबार साहब पर फौजी हमले और हजारों निर्दोष पंजाबियों के कत्ल को जायज ठहराना है।अपनी सरकार की प्राप्तियाँ गिनवाते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में हुई बेमिसाल तरक्की, समाज के हर वर्ग की भलाई के  लिए चलाईं गई नयी स्कीमों और राज्य में बरकरार रखी गई अमन -शान्ति और भाईचारक सांझ उनकी सब से बड़ी प्राप्तियाँ हैं। किसानी संकट को केंद्र की कांग्रेसी सरकारों की दोषपूर्ण नीतियों की पैदायश बताते उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली पानी दे कर कुछ राहत देने का यत्न किया है। अब तक किसानों को 48000 करोड़ रुपए के मूल्य की मुफ्त बिजली दी जा चुकी है। किसानों की सहायता के  लिए शुरू की जा गई नयी स्कीमों बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अब हर किसान को 50000 रुपए का ब्याज मुक्त फसली कर्ज देने के अलावा 50000 रुपए तक के मुफ्त इलाज और दुर्घटना में मौत होने की सूरत में 5 लाख रुपए के  बीमे की सुविधा भी दी गई है।

इससे पहले जत्थेदार टौहड़ा को भावभिन्नी श्रद्धाँजलि भेंट करते स. बादल ने कहा कि जत्थेदार टौहड़ा वह बहुपक्षीय शख्सीयत के व्यक्ति थे। जिनमें एक ही समय राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में बेमिसाल योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकारें बनाने में जत्थेदार टौहड़ा का सबसे बड़ा योगदान रहा है।इस अवसर जत्थेदार गुरचरण सिंह टौहड़ा की जिंदगी पर आधारित एक सोवीनर भी रिलीज किया गया।पंजाब के पूर्व मंत्री और लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए कहा कि यह लोग किसी तरह भी शिरोमणी अकाली दल और इसके जुझारू नेताओं का मुकाबला नहीं कर सकते जिन्होंने पंजाब और पंथ के लिए अथाह बलिदान दिए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल को अव्वल दर्जे का झूठा व्यक्ति करार देते हुए उन्होंने कहा कि वह बार -बार अपने पुत्र की कसम खा कर वे पलटते रहे है और ऐसे व्यक्ति पर कभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, स. सुरजीत सिंह रखड़ा, शिरोमणी अकाली दल के महासचिव स. महेशइन्दर सिंह ग्रेवाल, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर, राज्य के पूर्व मंत्री स. हरमेल सिंह टौहड़ा, पटियाला देहाती की प्रभारी बीबी कुलदीप कौर टौहड़ा, मार्केट समिति पटियाला के चेयरमैन स. हरिन्दरपाल सिंह टौहड़ा, नाभा के प्रभारी स. मखण सिंह लालका, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उप प्रधान स. गुरविन्दर सिंह डूमछेड़ी भी शामिल हैं।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD