Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

नासा का एक्सपेंडीशन-47 मंगल अभियान पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 19 Mar 2016

नासा के 47वें एक्सपेंडीशन अभियान के तहत तीन नए सदस्यों के साथ अंतरिक्ष यान शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच चुका है। इस अभियान का उद्देश्य मंगल ग्रह सहित गहन अंतरिक्ष मिशन के लिए नासा की अग्रिम यात्रा के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करना है। कजाकिस्तान स्थित बैकोनुर कोस्मोड्रोम (विश्व का सबसे बड़ा अंतरिक्ष प्रक्षेपण क्षेत्र) से प्रक्षेपित हुए सोयुज टीएमए-20एम अंतरिक्ष यान में नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिक जेफ विलियम्स और रूस की अंतरिक्ष एंजेसी से दो अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिनिन और ओलेग स्क्रिपोचका शामिल हैं। इस अभियान में शामिल विलियम तीन बार लंबी अवधि तक अंतरिक्ष प्रयोगशाला में रहने वाले पहले अमेरिकी बन गए हैं। 

विलियम ओविचिनिन और स्क्रिपोचका के पहुंचने से इस अभियान दल में तीन और सदस्य जुड़ जाएंगे, जिनमें पहले से ही नासा के टिम कोपरा और यूरोपियन स्पेस एंजेसी के विमान इंजीनियर टिम पीक और रोस्कोमस अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से यूरी मेलनचेंको शामिल हैं। पांच महीनों तक चलने वाले इस अभियान में वैज्ञानिक जीव विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, मानव अनुसंधान, भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास के रूप में 250 से अधिक वैज्ञानिक अनुसंधानों पर काम करेंगे। इस अभियान के तहत सदस्यों की उम्मीद है कि वह अंतरिक्ष में पहली बार विस्तारपूर्वक निवास करते हुए अनुसंधान करेंगे, जो नासा के पहले नवीनीकृत निवास स्थान के अपने पहले परीक्षण की अनुमति देगा। 

इस परीक्षण से वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष के कठिन वातावरण में रहने और कार्य करने का प्रोत्साहन मिलेगा। विस्तार योग्य निवास के उपयोग के तहत नासा अंतरिक्ष यात्रियों का क्षुद्रग्रह, मंगल और अन्य स्थलों की यात्रा के लिए समर्थन करना चाहता है। एक विस्तारपूर्ण निवास जैसे बीईएएम (बाइग्लो एक्सपेंडेबल एक्विटी माड्यूल) में अधिक कमरों की सुविधा नहीं होती है, लेकिन ैवैज्ञानिकों के लिए अनुसंधान और रहने के लिए इसमें भरपूर जगह होती है। इस मिशन के दौरान सदस्यों को रशियन प्रोग्रेस रिसप्लाई मिशन के लिए तीन टन भोजन, ईंधन, प्रयोगशाला उपकरण आदि भी प्राप्त होंगे। 

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD