5 Dariya News

ताजमहल में नहीं मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव यहाँ जानिए इसका कारण

देश की आजादी का 75वां वर्षगांठ पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव केवल ताजमहल को छोड़कर पुरे देशभर में घूम-धाम से मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिरकार ऐसा क्यों हो रहा है

5 Dariya News

आगरा 08-Aug-2022

भरत  देश में हर साल 15 अगस्त को घूम घाम से मनाया जाता है. वहीं इस साल भी इस कड़ी को हर घर तिरंगा के स्लोगन से मानने की तैयारीया हो रही हैं देश के लगभग सभी ऐतिहासिक स्थल रात में तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहे हैं। लेकिन उत्तर-प्रदेश के आगरा में प्रसिद्ध ताजमहल में अँधेरा पसरा पड़ा है. अब आप सोच रहें होंगे की आखिरकार ऐसा क्यों है, तो आइए जानते हैं।

देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव की ख़ुशी  

देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव की ख़ुशी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील पर सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की डीपी को बदलकर तिरंगा लगाया जा रहा है और हर घर पर तिरंगा फहराने की तैयारी हो रही है। यही नहीं सरकारी संस्थानों और स्मारकों को तिरंगे की रोशनी में जगमगाया जा रहा है। वहीं इस माहौल मेंआगरा में भी ऐतिहासिक इमारतों को सजाया गया है इस जगमग में ताजमहल ही एकलौता ऐसा स्थान रहा जिसमें कार्यक्रम नहीं है। 

Also read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'हथकरघा स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज' में हिस्सा लेने का आग्रह

1997 में आखिरी बार जगमगाया था ताजमहल 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आखिरी बार 1997 में एक शो के दौरान ताजमहल को रोशनी से जगमगाया गया था, इस कार्यक्रम की अगली सुबह ताजमहल परिसर में कई कीड़े मरे हुए थे। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रासायनिक शाखा ने इसकी जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसके बाद ताजमहल में किसी भी तरह की रोशनी की इजाजत नहीं दी, क्योंकि कीड़ों के मरने की वजह से ताजमहल पर दाग बन जाता था। इससे ताजमहल की खूबसूरती ख़राब हो सकती है.  

Also read: दुनिया का सबसे अभिनव कार्यक्रम बनेगा हर घर तिरंगा : गोविंद ठाकुर

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सामने आई जगमगाए ताजमहल की तस्वीरें

लास्ट टाइम ताजमहल को दूधिया रोशनी (white lights) से सजाया था क्योंकि उस समय द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र देशों के सामने जर्मनी की सेना ने आत्मसमर्पण किया था। उस समय भारत के मित्र देशों की सेनाओं के लिए आगरा के ताजमहल में ग्रैंड सेलिब्रेशन आयोजित किया था। इस दौरान जगमगयाए ताजमहल (Taaj Mehal) की कई तस्वीरें सामने आई थी. 

इस समय एक बार फिर देश में ताजमहल को रोशनी ना जगमगाने का मुद्दा उठा हुआ है। लेकिन इसका असली कारण यह है कि ज्यादा रौशनी होने के कारण कई कीड़े-मकोड़े मर जाते हैं जिसकी वजह से ताजमहल के परिसर पर दाग पड़ सकते हैं जिसके कारण ताजमहल की खूबसूरती खराब हो सकती है.