5 Dariya News

VIDEO: धरने पर बैठी Priyanka Gandhi को 9 महिला पुलिसकर्मी भी नहीं उठा पाईं.. छूट गए सबके पसीने

Congress ने महंगाई के खिलाफ BJP सरकार को घेरा.. संसद से सड़क तक प्रदर्शन किया.. पुलिस ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi को हिरासत में लिया

5 Dariya News

नई दिल्ली 05-Aug-2022

कांग्रेस ने महंगाई, GST और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सुबह से ही संसद से सड़क तक प्रदर्शन किया। इस बार कांग्रेस की अलग ही स्ट्रैटेजी दिखी। सबसे पहले सोनिया ने कांग्रेसी सांसदों के साथ संसद में काले कपड़े पहनकर जमकर नारेबाजी की। उसके बाद, राहुल संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

इसके बाद, पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मोर्चा संभाला और वे अपने सांसदों के साथ पीएम आवास घेरने के लिए निकलीं, लेकिन यहां भी पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। नतीजन, वे सड़क पर ही घरने पर बैठ गईं। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। इस दौरान अजय माकन, सचिन पायलट, हरीश रावत, अभिनाश पांडे, सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया। 

Also read सवाल पूछने पर महिला सांसदों के कपड़े फाड़ना, उन्हें घसीटना हद दर्जे की क्रूरता : प्रियंका गांधी

#WATCH | Police detain Congress leader Priyanka Gandhi Vadra from outside AICC HQ in Delhi where she had joined other leaders and workers of the party in the protest against unemployment and inflation.

The party called a nationwide protest today. pic.twitter.com/JTnWrrAT9T

— ANI (@ANI) August 5, 2022

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने वहां से उन्हें उठने के लिए कहा लेकिन प्रियंका गांधी वहीं बैठी रहीं। सभी महिला पुलिसकर्मियों की सांसे तक फूल गई

Also read National Herald Case In Hindi: आज़ादी से पहले नेहरू की एक अख़बार पर क्यों शुरू हुई क़ानूनी लड़ाई? यहाँ जानिए नेशनल हेराल्ड केस की पूरी ABCD

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखकर अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया। किसी भी कार्यकर्ता अंदर नहीं जाने दिया गया। दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लेकर पहुंची है। यहां मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रंजीत रंजन सहित अन्य कांग्रेसी सांसदों को लाया गया है।