CWG 2022: पिता का मर्डर हुआ.. मां ने अकेले संभाला और आज बेटी ने देश के लिए जीत लिया मेडल
5 Dariya News

CWG 2022: पिता का मर्डर हुआ.. मां ने अकेले संभाला और आज बेटी ने देश के लिए जीत लिया मेडल

Delhi Police में Sub Inspector की बेटी Tulika Mann ने Birmingham 2022 Commonwealth Games में जीता सिल्वर मेडल

5 Dariya News

बर्मिंघम 04-Aug-2022

मेहनत का फल मिलता है ये रीत पुरानी है। आप अगर दिल और लगन से मेहनत कर रहे हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। ये बात आज दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर की बेटी तूलिका मान ने एक बार फिर साबित करके दिखाई। तूलिका मान ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (commonwealth games 2022)  में जुडो के 78 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 23 साल की तूलिका इसके पहले भी जुडो में अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। तूलिका की मां अमृता सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। तूलिका के पिता की हत्या अब से 21 साल पहले उस समय कर दी गई थी। जब उनकी उम्र महज 2 साल थी। तूलिका के पिता सतबीर मान कि हत्या कारोबारी दुश्मनी के चलते की गई थी। तूलिका की दो बहने हैं और वो उनमें सबसे बड़ी हैं। तूलिका की मां अमृता ने अकेले अपनी बेटियों को संभाला और उनका मार्गदर्शन किया। 

ये भी पढ़ें CWG 2022: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास- ना पैसा, ना कोच.. फिर भी बर्मिंघम में लहरा दिया तिरंगा

तूलिका मान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रयूज को हराया था और फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। लेकिन जिस दांव इपोन की वजह से वो सिडनी एंड्रयूज को हराके फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में यही दांव इनपर इनके प्रतिद्वंद्वी ने लगा दिया और 1 प्वाइंट से आगे निकलने के बावजूद तूलिका को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। लेकिन तूलिका कि ये उपलब्धि भी बेहद खास है। 

ये भी पढ़ें:- राष्ट्रमंडल खेल 2022: Shushila Devi को रजत, विजय कुमार ने जूडो में कांस्य पदक जीता

फाइनल में तुलिका को स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से हार का सामना करना पड़ा। तुलिका ने इस मुकाबले में जबरदस्त खेल दिखाया। लेकिन बॉडी की स्लो मूवमेंट की वजह से वो गोल्ड मेडल चूक गई। एडलिंग्टन ने इस जीत के साथ ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। तूलिका ने बताया कि इस मुकाबले में सारा का एग्रेशन उसने ज्यादा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तूलिका मान को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। PM मोदी ने ट्विटर पर लिखा- Birmingham 2022 Commonwealth Games में तूलिका चमकी.. जुडो में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई। यह पदक उनके विशिष्ट खेल करियर में एक और सम्मान है। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।