5 Dariya News

Commonwealth Games: छा गया पानवाले का बेटा... Sanket Mahadev ने भारत को दिलाया पहला मेडल

Commonwealth Games 2022 में India का शानदार प्रदर्शन.. Sanket Mahadev ने 228 KG वजन उठाकर देश का नाम रोशन किया

5 Dariya News

बर्मिंघम 30-Jul-2022

इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वहीं आज यानी शनिवार को भारत का मेडल का खाता खुल चुका है। आज भारत को पहला मेडल स्टार वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने दिलाया है। उन्होंने मेन्स के 55 किग्रा इवेंट के फाइनल में यह उपलब्धि हासिल की। Sanket Mahadev ने  228 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर अपने नाम किया।

मलेशिया के पहलवान बिब अनिक ने संकेत को पीछे छोड़ने के लिए तीसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया और इस बार वो सफल रहे। इसके साथ ही संकेत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। मलेशिया के पहलवान ने कुल 249 किलोग्राम वजन उठाया।

Exceptional effort by Sanket Sargar! His bagging the prestigious Silver is a great start for India at the Commonwealth Games. Congratulations to him and best wishes for all future endeavours. pic.twitter.com/Pvjjaj0IGm

— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022

PM मोदी ने दी संकेत को बधाई- संकेत को बधाई देते हुए PM  मादी ने लिखा.. संकेत सरगर ने असाधारण प्रयास किया! उनका सिल्वर मेडल हासिल करना राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक शानदार शुरुआत है। बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 

Also read नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल: 89.30 मीटर भाला फेंक कर बना डाला नेश्नल रिकॉर्ड,पूरे देश में जश्न

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संकेत के पिता पान की दुकान चलाते हैं। संकेत महाराष्ट्र के सांगली में पिता की पान की दुकान और खाने की दुकान में मदद करते हैं। वह अपने पिता को अब आराम करते हुए देखना चाहते हैं।  Sanket Mahadev ने पिछले साल ताशकंद में हुई चैम्पियनशिप 55 किग्रा स्नैच इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। तब उन्होंने गोल्ड के लिए 113 किग्रा भार उठाया था। इस लिफ्ट के साथ सरगर ने स्नैच का नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था।

Also read एलपीयू की फीमेल पहलवान बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

संकेत ने हाल ही में कहा था, '' अगर मैं स्वर्ण जीत लेता हूं तो अपने पिता की मदद करूंगा। उन्होंने मेरे लिए काफी दुख उठाए हैं। मैं उन्हें अब खुशियां देना चाहता हूं। संकेत अब पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतना चाहते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भले ही संकेत गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए, लेकिन सिल्वर मेडल के साथ संकेत ने हिंदुस्तान के लोगों का दिल भी जीत लिया है।