बाजार में आग लगाने आ रही MG की सबसे सस्ती Electric कार..लुक में सभी ब्रांड फेल, टूट पड़ेंगे लोग
5 Dariya News

बाजार में आग लगाने आ रही MG की सबसे सस्ती Electric कार..लुक में सभी ब्रांड फेल, टूट पड़ेंगे लोग

Tata Nexon EV और Hyundai Kona EV को टक्कर देने भारत में आ रही है MG Motors की नई इलेक्ट्रिक कार

5 Dariya News

मुंबई 29-Jul-2022

अब जमाना इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ही है। इन गाड़ियों को मांग भारत में दिन ब दिन बहुत तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल भारत में अभी ज्यादा कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च नहीं की है। लेकिन धीरे धीरे सभी कंपनियां अपने पैर पसार रही है। MG Motors उन कार निर्माताओं में शामिल है, जो भारत इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। 

अब यह ब्रिटिश कार ब्रांड ने भारत में अपनी अगली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी कीमत ₹12-16 लाख के बीच होगी। मिंट मोबिलिटी कॉन्क्लेव में एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी राजीव चाबा ने यह संकेत दिया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मॉडल क्या होगा और इसके स्पेसिफिकेशन क्या होंगे। MG वर्तमान में भारत में ZS EV बेचती है, जो Tata Nexon EV और Hyundai Kona EV जैसे प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करती है।

आने वाली कार MG मोटर की अन्य कारों की तरह कई एडवांस फीचर्स और लंबी रेंज के साथ आने के उम्मीद है।  चाबा ने आगे कहा कि भारत में हर महीने करीब 3,000-4,000 लोग इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं। उनकी राय में यह एक पॉजिटिव ट्रेंड है और ऐसा लगता है कि ऑटोमेकर इसका लाभ उठाने का लक्ष्य बना रहा है।

Also read  गदर काटने आ गई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV: सभी कारें 2 घंटे बिकी, 1 बार चार्ज करो..418 KM चलाओ

एमजी मोटर ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG4 से पर्दा उठाया है, जिसे 2022 के आखिर में दुनिया भर के कई बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। MG4 यूरोपीय बाजार में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार के रूप में आती है। इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक का लक्ष्य 2023 में लगभग 150,000 यूनिट बेचना है, क्योंकि ऑटोमेकर ने अपनी योजना का खुलासा किया है। MG4 भारत में ब्रांड की अगली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। खबर है कि ये कार 1 बार में चार्ज करने पर 452 किलोमीटर की रेंज देगी। हालांकि, कार ब्रांड ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। 

Also read  इस साल फोन प्रोडक्शन में 30 मिलियन यूनिट की कटौती कर सकता है सैमसंग

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से मजबूत हो रहे हैं। यह वजह है कि अब वाहन निर्माता इस सेगमेंट में नई-नई कारें लॉन्च कर रही हैं। टाटा मोटर्स (TATA Motors) वर्तमान में अपने नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी के साथ देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। लग्जरी कार ब्रांडों में मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, वोल्वो, बीएमडब्ल्यू, बॉल्वो और पोर्श पहले ही इस कैटेगरी में इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर चुकी हैं।