संसद में लगे Sonia Gandhi इस्तीफा दो के नारे, Smriti Irani से बोली सोनिया- Don't talk to me
5 Dariya News

संसद में लगे Sonia Gandhi इस्तीफा दो के नारे, Smriti Irani से बोली सोनिया- Don't talk to me

राष्ट्रपति Droupadi Murmu को लेकर संसद में Smriti Irani और Sonia Gandhi के बीच नोक झोंक.. 3 मिनट हुई तीखी बहस

5 Dariya News

नई दिल्ली 28-Jul-2022

लोकसभा में आज पूरा दिन हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी ने कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में कांग्रेस पर तीखा जुबानी वार किया। उन्होंने संसद में कहा कि अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर सोनिया गांधी पूरे देश से माफी मांगे। 

बहस इतनी बड़ी कि सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से 'Don't talk to me' तक कह दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोल दिया था। जिसको लेकर ये पूरा बवाल हो रहा है।

Also read:- खुलासा:जानिए कैसे Mukhtar Baba ने रेस्टोरेंट में बैठे-बैठे रची पूरी कानपुर हिंसा? सब उगल रहा है

हालांकि,अधीर रंजन (Adhir Ranjan) ने बाद में कहा कि उनसे भूल हो गई। उनकी जुबान फिसल गई थी। बीजेपी इस मामले को बेवजह तूल दे रही है। उधर, स्मृति ईरानी ने संसद में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी के बयान का जिक्र किया, उन्होंने कहा, कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का अपमान किया है।

Also read:- Adhir Ranjan ने Murmu को कहा राष्ट्रपत्नी.. लोकसभा में हंगामा, Smriti Irani ने कर दी बोलती बंद

इसी हंगामी के बीच सदन को स्थगित कर दिया गया। सोनिया गांधी सदन से बाहर जाने लगीं। इस दौरान बीजेपी सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इस्तीफा दो के नारे लगने लगे। नारेबाजी के बीच सोनिया गांधी वापस लौटीं और रमा देवी के पास गईं। उन्होंने कहा, इस मामले में अधीर रंजन ने माफी मांग ली है। मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है। वहीं बहस के बीच सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी को जोर से कहा don't talk to me.