क्या सच में मुर्मू ने कहा-राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला काम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा
सोशल मीडिया पर Draupadi Murmu के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने वाला मैसेज, लेकिन सच्चाई आपको भी जाननी चाहिए
5 Dariya News
नई दिल्ली 26-Jul-2022
देश को द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के रूप में नया राष्ट्रपति मिल गया है। पिछले कल यानी 25 जुलाई को मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। जैसा की आप जानते ही हो कि बीती 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नाम से एक ट्वीट तेजी से वायरल हो गया था। इस ट्वीट में कहा गया है कि अगर वह राष्ट्रपति बनती हैं तो उनका "पहला कर्तव्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा।Also Read: मेरा चुमेरा चुनाव सबूत है कि एक गरीब भी देख सकता है सपने : राष्ट्रपति द्रौपदी
इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट को 'हिंदुस्तानी हिंदू' के नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। इस ट्वीट पर हजारों लोग टूट पड़े। हजारों यूजर ने लाइक किया है और कई यूजर ने कमेंट भी किया है। कई यूजर का कहना था कि देश को एक ऐसे ही राष्ट्रपति का इंतजार था जो देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखता हो। लेकिन आपको बता दें कि इस वायरल स्क्रीन शॉट के पीछे की कहानी कुछ और है।
Also Read: राष्ट्रपति बनीं मुर्मू, बोली-अब भारत में गरीब सिर्फ सपने नहीं देखता, उनके सपने पूरे भी होते हैं
क्या है पूरी सच्चाई?
कई मीडिया रिपोर्ट्स देखने के बावजूद इस बात की तसदीक नहीं हो सकी कि मुर्मू ने ऐसा कोई बयान दिया है। क्यों कि ना कहीं उनका इस प्रकार का बयान चला ना ही इस प्रकार की कोई खबर। चूंकि मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थी इसलिए उनके कलम से निकली बात को मीडियो बहुत तवज्जो देता है। लेकिन मीडिया में इस तरह की कोई खबर नहीं पाई गई।
Also Read: Who is Draupadi Murmu: जानिए कैसा रहा कच्चे घर से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने का सफर
दूसरी बात यह है कि "draupadi_M_" के नाम से स्क्रीन शॉट शेयर किया गया है। लेकिन फिलहाल इस तरह का कोई भी अकांउट ट्विटर पर नहीं है। कई यूजर ने इस ट्वीट का शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि यह फेक है। इससे पहले भी कई बड़ी हस्ती के नाम से फर्जी अकाउंट बना कर अपने मतलब की की चीजें शेयर की गई हैं।
Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी बोलीं- माँ से मेरे सारे दोस्त नाराज हो जाते थे
इसलिए ये साबित होता है कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला काम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा वाला स्क्रीन शॉट फेक है। द्रौपदी मुर्मू ने ऐसा कुछ नहीं कहा था। ये खबर सही नहीं है। किसी ने मस्ती और अपने फॉलोअर बढ़ाने के लिए ये ट्वीट किया है। लेकिन यूजर ने इस सच माना और खूब वायरल कर दिया।