5 Dariya News

पद से हटते ही कोविंद पर महबूबा का निशाना, बोली- आपके शासनकाल में संविधान को कई बार कुचला गया

Ram Nath Kovind के राष्ट्रपति पद से हटते ही Mehbooba Mufti ने घेरा, बोली-निवर्तमान राष्ट्रपति गलत परंम्परा बनाकर गए हैं

5 Dariya News

श्रीनगर 25-Jul-2022

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15वीं राष्ट्रपति बन चुकी हैं। रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति पद से हट चुके हैं। वहीं पद से हटते ही महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि निवर्तमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया। 

Also read: मुर्मू 25 July को लेंगी शपथ: जानिए भारत के नए राष्ट्रपति को कितनी सैलेरी मिलेगी,और कौन सी गाड़ी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने यह निशाना उस दिन साधा है जब द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। दरअसल, निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) की विदाई पर महबूबा मुफ्ती ने उस पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि चाहे आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिकता कानून हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो। उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया।

The outgoing President leaves behind a legacy where the Indian Constitution was trampled upon umpteenth times. Be it scrapping of Article 370,CAA or the unabashed targeting of minorities & Dalits, he fulfilled BJPs political agenda all at the cost of the Indian Constitution.

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) July 25, 2022

वहीं इससे पहले सोमवार को ही द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली महिला आदिवासी के तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। चीफ जस्टिस एनवी रमना (Chief Justice NV Ramana) ने उन्हें शपथ दिलवाई। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए महिलाओं के हित सर्वोपरि होंगे। इसके साथ ही दलितों, पिछड़ों और गरीबों के हितों के लिए भी काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां तक पहुंचाया। देश के गरीब आदिवासी, दलित और पिछड़े मुझमें अपना प्रतिबिंब देख सकते हैं।  

Also read: Who is Draupadi Murmu: जानिए कैसा रहा कच्चे घर से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने का सफर

उन्होंने कहा कि खुद को भारत का नेतृत्व करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं आज देश की महिलाओं और युवाओं को याद दिलाती हूं कि मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि हैं। मेरे सामने राष्ट्रपति पद की ऐसी महान विरासत है, जिसने दुनिया में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। संविधान के आलोक में मैं पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। 

आपको बता दें कि इससे पहले Mehbooba Mufti ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला था। जम्मू-कश्मीर (Jammu & kashmir) प्रशासन पर 'हर घर तिरंगा' मुहिम के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महबूबा ने रविवार को कहा कि देशभक्ति अपने आप आती है और इसे क‍िसी पर थोपा नहीं जा सकता। 

Also read गुस्से में बोली महबूबा- जबरदस्ती तिरंगा क्यों खरीदे? देशभक्ति अपने आप आती है..थोपी नहीं जा सकती