राष्ट्रपति बनीं मुर्मू, बोली-अब भारत में गरीब सिर्फ सपने नहीं देखता, उनके सपने पूरे भी होते हैं
देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं Draupadi Murmu: CJI N. V. Ramana ने दिलाई शपथ, PM Narendra Modi भी समारोह में शामिल
5 Dariya News
नई दिल्ली 25-Jul-2022
आज देश को नया राष्ट्रपति मिल गया है। द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया NV रमना ने शपथ दिलाई। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।बतौर राष्ट्रपति अपने पहले भाषण मुर्मू ने कहा- मैं जिस जगह से आती हूं, वहां प्रारंभिक शिक्षा भी सपना होता है। गरीब, पिछड़े मुझे अपना प्रतिबिंब दिखाते हैं। मैं भारत के युवाओं और महिलाओं को विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर काम करते हुए उनका हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। संसद में मेरी मौजूदगी भारतीयों की आशाओं और अधिकारों का प्रतीक है। मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। आपका भरोसा और समर्थन मुझे नई जिम्मेदारी संभालने का बल दे रहा है।
Also read: मुर्मू 25 July को लेंगी शपथ: जानिए भारत के नए राष्ट्रपति को कितनी सैलेरी मिलेगी,और कौन सी गाड़ी
मैं पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं जो आजाद भारत में जन्मी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीयों से जो उम्मीदें लगाई थीं, उन्हें पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगी। राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी निजी उपलब्धि नहीं है, यह देश के सभी गरीबों की उपलब्धि है। मेरा नॉमिनेशन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकता है, बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकता है।
सुबह मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। दोनों ने मुर्मू को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। आपको बता दें कि मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा से 64 खास मेहमान आए हैं। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा।
Also read: Who is Draupadi Murmu: जानिए कैसा रहा कच्चे घर से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने का सफर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के शपथ समारोह में देश के सर्वोच्च पद के लोग शामिल हुए हैं। राजनेता, न्यायाधीश, ब्यूरोक्रेट्स, लेकिन इस समारोह में द्रौपदी ने अपने खास लोगों को निमंत्रण देकर बुलाया है। ओडिशा (Odisha) के मयूरभंज जिले से 64 लोग इस समारोह में शामिल हुए हैं।
Also read राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी बोलीं- माँ से मेरे सारे दोस्त नाराज हो जाते थे
आपको एक और मजेदार आकंड़ा बताते हैं। मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं। भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy) ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी। तब से 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) , प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने इसी तारीख को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।