बंगाल में मुस्लिम बच्ची को डांटने पर लोगों ने अध्यापिका को बेरहमी से पीटा,कपड़े भी फाड़ डाले
Bengal News:पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में मुस्लिम छात्रा को डांटने और कान खीचने पर परिजनों और इनके समुदाय के लोगों ने स्कूल के अंदर घुसकर महिला टीचर से मारपीट की। और इस दौरान उन्होंने उसके कपड़े फाड़ डाले।
5 Dariya News
पश्चिम बंगाल 25-Jul-2022
Bengal News : मुस्लिम बच्ची को डांटने पर खास समुदाय के लोगों ने अध्यापिका को बेरहमी से पीटा यही नहीं यहां तक की उसके कपड़े भी फाड़ डाले। यह मामला शुक्रवार की दोपहर का बताया जा रहा है। हिली पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाईस्कूल की टीचर ने गुरुवार को क्लास में न आने को लेकर छात्रा को डांटा था और एक थप्पड़ भी लगाया था। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार और 35 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।स्कुल के दफ़्तर में घुसकर की मारपीट
त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाईस्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा को एक महिला टीचर ने डांटा था और एक थप्पड़ भी लगाया था। छात्रा ने घर जाकर यह शिकायत परिजनों से की, उन्होंने अगले ही दिन स्कुल में भीड़ लगा दी और प्रिंसिपल के सामने इस बात की शिकायत की। इतने में ही अगले दिन कुछ लोग महिला टीचर के ऑफिस में दाखिल हो गए और टीचर की बेरहमी से निर्वस्त्र कर मारपीट करना शुरू कर दिया।
ALSO READ : मोदी सरकार से CM ममता बनर्जी ने पूछा- ये भी बता दो कि मरने पर कितनी GST लगेगी
भाजपा अध्यक्ष ने बताया हिजाब का मामला
घटना का एक विडिओ युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुणज्योति तिवारी ने ट्विटर पर शेयर किया है। लोगों में इस हरकत को देख गुस्सा है जिसकी वजह से उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसी दौरान वहां भाजपा के अध्यक्ष पहुंचे और उन्होंने इस घटना को हिजाब से जोड़ा उन्होंने आरोप लगाया, 'मैं भी कभी टीचर था। हम भी छात्रों को अनुशासित करते थे। एक टीचर के लिए उसका छात्र सिर्फ छात्र ही होता है, कुछ और नहीं। टीचर ने छात्रा का कान पकड़ा था और इस दौरान उसका हिजाब नीचे गिर गया। इसी के चलते यह घटना हुई है।' इतनी मामूली बात से उसके परिवार सहित अन्य दो सौ लोगों ने स्कूल पर अटैक कर दिया।
A teacher upon scolding a Muslim student was brutally assaulted by the parents of that child & others. A teacher was stripped naked & beaten up badly. Inspite of specific complaint Hili Police Station, South Dinajpur police didn't arrest anyone. @WBPolice please take steps. pic.twitter.com/Po8Yh3UhZL
मुझे आश्चर्य है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई दी। पुलिस की मामला दर्ज करने की हिम्मत नहीं हुई। जब लोगों ने विरोध किया और सड़क जाम कर दी, तब जाकर पुलिस एक्टिव हुई।'
Also read : Who is Arpita Mukherjee जिसके घर में छापेमारी से ED को मिला 20 करोड़ रूपये नगद कैश
200 लोगों ने महिला टीचर पर बोला धावा
महिला टीचर ने बोलै की इतनी सी बात पर बच्ची के परिजनों ने 200 लोगों की भीड़ जमा कर मुझपे धावा बोल दिया। पुलिस ने तो इस मामले में केस तक नहीं दर्ज किया था। स्थानीय लोगों की ओर से जब हंगामा किया गया तो फिर केस दर्ज हुआ। पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आगे महिला टीचर ने कहा 'छात्र जब क्लास में अनुशासनहीनता दिखाते हैं या पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते तो हम उनके कान पकड़ लेते हैं या फिर कभी एकाध थप्पड़ लगा देते हैं। अनुशासन के लिए ऐसा किया जाता है। अब इस घटना के बाद तो हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आखिर हम स्कूल के 2,000 छात्रों को कैसे अनुशासित करेंगे।'