नुपुर को धमकाने वाले चिश्ती को मिला पुलिस का साथ, 'तू बोलना नशे में था' कहते हुए वीडियो वायरल
नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का गला काटने वाले को इनाम में मकान देने का ऐलान करने वाला सलमान चिश्ती अजमेर पुलिस के गिरफ्त में दिखा खुश, पुलिस ने बताया कानून से बचने का आसान बहाना
5 Dariya News
अजमेर 07-Jul-2022
नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गला काटने वाले को इनाम में मकान देने का ऐलान करने वाला सलमान चिश्ती को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन यदि आप उसकी इस वायरल वीडियो को देख लोगे तो आप खुद ये सोचने पर मजबूर हो जाओगे की आखिरकार ये जेल में जा रहा है या मेहमान नवाज़ी करने।दरअसल पेशी के दौरान सलमान चिश्ती पुलिस की गाड़ी में बैठकर हंसते हुए दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद ये साफ स्पष्ट हो रहा है की सलमान चिश्ती भले ही पुलिस गिरफ्त में हो लेकिन वह पूरी तरह चिंतामुक्त है। ऐसे में सवाल ये पैदा होता है की आखिरकार चिश्ती के चेहरे में इतनी ख़ुशी किस बात कि है
ये भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे Bhagwant Mann और Gurpreet Kaur,पढ़िए इनकी प्रेम कहानी
कहानी चिश्ती को मिला पुलिस का साथ
सलमान चिश्ती पेशी के दौरान पुलिस की गाड़ी में बैठकर हंसते सलमान का नया वीडियो सामने आया है,जो बहुत तेज़ी से वायरल हो गया। वीडियो में अजमेर पुलिस चिश्ती का साथ देते हुए नजर आ रही है। ऐसे में जब पुलिस मुजरिम का साथ दे रही हो तो आरोपी का हंसना या चिंतामुक्त दिखाई देना स्वाभाविक बात है।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद खुद सीओ साहब उसके वकील बन बैठे थे। उन्होंने उसे सिखाया कि 'तू बोलना नशे में था' ताकि तू बच सके। खादिम के कंधे पर हाथ रखकर चलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अब सीओ संदीप सारस्वत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अभी अजमेर शरीफ के खादिम को लेकर खादी पर उठे सवाल खत्म भी नहीं हुए थे कि गुरुवार सुबह उसका नया वीडियो सामने आ गया है।
In this video, Ashok Gehlot’s police is seen tutoring Salman Chishti, who called for Nupur Sharma’s beheading, to claim that he made the statement in an inebriated condition, so that he can be saved. Do #HinduLivesMatter in Congress rule? RJ police could have averted Udaipur too. pic.twitter.com/a33zZxIYgn
यह वीडियो खादिम की पेशी के दौरान का है। सलमान चिश्ती गाड़ी में पुलिसकर्मियों के बीच बैठकर हंसता हुआ नजर आ रहा है। कहां तो उसके चेहरे पर सिकन होना चाहिए था, पुलिस और कानून का डर दिखना चाहिए था, लेकिन वह पूरी तरह चिंतामुक्त दिखा। इतना चिंतामुक्त की चेहरे पर हंसी रुक नहीं रही थी। वह बाहर किसी को देखकर थम्स-अप का इशारा करते दिखा। इशारे में उसने जहां यह कहा कि सब ठीक है तो हंसी से यह भी जाहिर कर दिया है कि उसे कानून का कोई भय नहीं है।
ये था पूरा मामला
सलमान चिश्ती ने वीडियो में कहा है, 'जो कोई भी उसे नूपुर शर्मा का सिर लाकर देगा वह उसे अपना घर इनाम में दे देगा।' उसने वीडियो में कथित तौर पर कहा, 'आपको सभी मुस्लिम देशों को जवाब देना होगा। यह मैं अजमेर राजस्थान से कह रहा हूं और यह संदेश हुजूर ख्वाजा बाबा के दरबार से है.' इस बयान को लेकर काफी बवाल हुआ उसे सलमान चिश्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
बीजेपी ने अशोक गहलोत सरकार पर बोला हमला
सलमान चिशती की बात करें तो, सलमान पर पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज है।इनमें हत्या की कोशिश से लेकर हत्या के मामले शामिल हैं। ऐसे में बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस पूरे मामले पर अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, अच्छी स्क्रिप्ट लिखी है अशोक गहलोत सरकार ने। इसके अलावा वीडियो में अशोक गहलोत की पुलिस सलमान को समझाते साफ दिख रही है जिससे उसे बचाया जा सके। क्या कांग्रेस के शासन में हिंदू जीवन मायने रखता है?
In the quote tweeted video, Salman Chishti can be heard saying, “मैं नशा नहीं करता”। But he is tutored to say that he made the video in an inebriated condition. Rajasthan police then follows up on the same line in its press briefing…
अच्छी स्क्रिप्ट लिखी है अशोक गहलोत सरकार ने। https://t.co/2MxpJHo0tN pic.twitter.com/GtFSSWzbSH