5 Dariya News

द्रौपदी मुर्मू ने PM से पूछा-क्या मैं राष्ट्रपति बनने लायक हूं? मोदी बोले- पूरा देश आपके साथ है

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी से पूछा की में एक छोटे से गांव से आती हूँ। क्या में इस पद के लायक हूँ?

5 Dariya News

नई दिल्ली 05-Jul-2022

इन दिनों एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) रांची आयीं तो वे काफी भावुक होकर मंत्रियों से मिली। ऐसे में बातचीत के दौरान कई बार बीच में द्रौपदी ककी आंखे नम हो गई थी। उन्हें अपने पुराने दिनों की याद आ गई। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी तय होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  से मुलाकात की बात कहते हुए भी वह काफी भावुक हो गईं। मुर्मू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कहा कि राष्ट्रपति पद  के लिए एनडीए ने आपकी उम्मीदवारी तय की है, तब उन्होंने कहा कि वह एक छोटे से गांव से आती हैं। पहले शिक्षक और फिर मंत्री बनीं, लेकिन क्या वह राष्ट्रपति बनने के लायक हैं?

द्रौपदी मुर्मू  (Draupadi Murmu) अभी इस बात से हैरान है की मोदी ने उन्हें राष्ट्रपति बनने के लिए उमीदवार बनाकर देश की प्रथम नागरिक बनाने का फैसला लिया है, इतनी बढ़ी जिम्मेदारी वह निभा पाएंगी या नहीं। मोदी ने मुर्मू का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरा देश आपके साथ है और देश के लोगों की ताकत है सके अलावा सबसे बढ़कर संविधान व संविधान के द्वारा दी गई ताकत है। संविधान ही उनका मार्गदर्शन करेगा।

Also Read: द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के साथ, भाजपा को पूरे भारत में जनजातीय वोट हासिल करने की उम्मीद

द्रौपदी मुर्मू कहा कि उन्हें जब राज्यपाल बनाने का फैसला लिया गया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही कहा था कि उन्हें झारखंड भेजा जा रहा है। जहां उन्हें लोगों के छोटे से छोटे गांव में जाकर उनकी समस्याएं सुनी। मुर्मू बताया कि प्रधानमंत्री ने झारखंड (Jharkhand) में बतौर राज्यपाल बनकर उन्होंने जो काम किया, वह सराहनीय रहा है। यही कारण है कि पहली बार भारत में एक आदिवासी समाज (Tribal society)की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। 

Also Read: Hyderabad: नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद बदला जा सकता है हैदराबाद का नाम? हो रही है चर्चा

हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू को दी शुभकामनाएं-

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant soren) ने भी द्रौपदी मुर्मू के रांची आने पर शुभकामनाएं दी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही है। भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। इसी ट्वीट में द्रौपदी मुर्मू को हेमंत सोरेन ने जोहार कह शुभकामनाएं दी। बता दें, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पक्ष-विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करने और अपने लिए राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की मांग को लेकर रांची हुंची हैं।