5 Dariya News

Gurmeet Ram Rahim Singh के नकली होने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने किया खरिज,याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

Gurmeet Ram Rahim Singh: राम रहीम असली है या नकली, जांच को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने की सुनवाई,कोर्ट ने कही ये बात

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 04-Jul-2022

Gurmeet Ram Rahim Singh: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी पैरोल पर जेल से बाहर हैं। इस बीच, Gurmeet Ram Rahim Singh को लेकर श्रद्धालुओं ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल Gurmeet Ram Rahim Singh के कुछ समर्थकों ने ये दावा किया है की आश्रम में जो राम रहीम पहुंचे हैं वो असली नहीं, बल्कि उनका कोई हमशक्ल है। जिसपर उन्होंने पंजाब तथा हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

समर्थकों का कहना है की बाबा राम रहीम के शारीरिक बनावट और व्यव्हार और उनकी बढ़ी हुई हाइट आदि को काफी अलग बताया है। वहीं डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने इसे श्रद्धालुओं को गुमराह करने की साजिश बताया है। 

अब जेल से बाहर आया राम रहीम असली है या नकली, इसकी जांच को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट  में सोमवार (आज) सुनवाई हुई. चंडीगढ़, पंचकूला और अंबाला के कुछ श्रद्धालुओं की याचिका पर अदालत ने सुनवाई की।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि लगता है कि यह कोई फिल्म नहीं चल रही है। हाईकोर्ट ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए नहीं है। लगता है आपने कोई फिक्शनल मूवी देख ली है। जज ने ये भी कहा कि याचिका दायर करने से पहले दिमाग का इस्तेमाल तो कर लिया होता।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि राम रहीम वीडियो (Ram Rahim) में बोल रहे हैं कि उनकी एक इंच हाइट बढ़ गई है। 50 साल की उम्र के बाद लंबाई कैसे बढ़ सकती है। इस पर जज ने कहा कि लंबाई बढ़ी है या नहीं, इससे आपको क्या फर्क पड़ता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने पिछले साल अक्टूबर में डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या में राम रहीम सिंह और चार अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उन्हें पिछले महीने हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था।