जुबैर के सपोर्ट में आए राहुल तो विवेक बोले- मूर्ख! एक पंडित का परपोता नक्सलियों के साथ खड़ा है
भगवान हनुमान पर विवादित पोस्ट करने वाले Mohammed Zubair के सपोर्ट में आए Rahul Gandhi को Vivek Agnihotri ने घेरा, कह दिया इडियट
5 Dariya News
नई दिल्ली 28-Jun-2022
The Kashmir Files फिल्म के डायरेक्टर Vivek Agnihotri एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार चर्चा का विषय कोई फिल्म नहीं बल्कि राहुल गांधी है। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने Rahul Gandhi को मूर्ख कहा है। जी हां विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि इडियट राहुल गांधी उन अर्बन नक्सलियों के साथ खड़े हैं, जो भारत के दुश्मनों के लिए काम करते हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक फैक्ट चेकिंग वेबसाइट के को फाउंडर Mohammed Zubair को आज दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153/295 के तहत केस दर्ज किया है। इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- 'बीजेपी की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है। सत्य की एक आवाज को गिरफ्तार करने से केवल एक हजार और पैदा होंगे। अत्याचार पर सत्य की हमेशा विजय होती है'। राहुल के इसी बयान से विवेक चिढ़ गए हैं।
Idiot @RahulGandhi, great grandson of a Pandit, is standing for a HINDUPHOBIC #UrbanNaxals who works for enemies of India.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) June 27, 2022
Who has been designing communal riots in India.
Who has been running fake news as fact checking.
Who runs a sleeper cell of Khilafat 2.0.
What a doom. https://t.co/jUFbe0kXuS
राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद से फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को जवाब दिया- 'इडियट @राहुल गांधी, एक पंडित के परपोते हिंदुफोबिक #शहरी नक्सलियों के साथ खड़े हैं, जो भारत के दुश्मनों के लिए काम करते हैं। जो भारत में साम्प्रदायिक दंगों की साजिश रच रहा है। जो फैक्ट चेकिंग के तौर पर फेक न्यूज चला रहा है। खिलाफत 2.0 का स्लीपर सेल कौन चलाता है।
ये भी पढ़ें- बजरंगबली पर किए इस ट्वीट ने मोहम्मद जुबैर को सीधे जेल पहुंचाया.. हनीमून को बनाया था हनुमान होटल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर Mohammed Zubair को एक ट्विटर यूजर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जुबैर पर आरोप है कि उन्होंने भगवान हनुमान पर ऐसा विवादित ट्वीट किया है जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, उसे ट्विटर यूजर ने अलर्ट किया कि जुबैर पहले भी आपत्तिजनक ट्वीट्स कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट को टैग कर प्रतीक के खिलाफ भी ऐक्शन लेने की मांग की गई है। जुबैर के खिलाफ IPC की धारा 153-ए और 295 के तहत एक अलग मामला दर्ज है, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया है।