Nupur Sharma के सपोर्ट में आए देश के साधू-संत, बोले-नुपुर ने जो कहा सही कहा, लेकिन बहुत कम बोला
5 Dariya News
मध्य प्रदेश 18-Jun-2022
भले ही Nupur Sharma के बयान ने पूरे देश में आग लगा दी हो लेकिन भारत के साधू संतों ने नुपुर के बयान का पूर्ण समर्थन किया है। चित्रकूट स्थित विरक्त संत मंडल द्वारा एक आश्रम में महंती कार्यक्रम में नूपुर शर्मा की पूरी तरह से सहयोग और समर्थन करने का ऐलान किया गया है। बैठक में संत्रो ने कहा कि नूपुर शर्मा द्वारा जो कहा गया है वह कम कहा गया है। नूपुर को पूरा कच्चा चिट्ठा खोल देना चाहिए।
सनकादिक महाराज का कहना है कि सन 1947 में ही धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हो गया था। जो देशभक्त नहीं थे वो पाकिस्तान चले गए, और जो राष्ट्र भक्त थे वो यही रह गए। इसलिए अब जो लोग इस देश में रहते हैं उन्हें भारत माता गौ माता की जय बोलना पड़ेगा। कामदगिरि प्रदक्षिणा का प्रमुख द्वार मंदिर के संचालक संत मदन गोपाल दास ने नूपुर शर्मा के बयान का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग इस समय देश की सड़कों पर उतर कर अराजकता फैला रहे हैं यह ठीक नहीं है।
वो यहीं नहीं रुके उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर देश का हिंदू समाज सड़कों पर उतर गया, तब फिर उन्हें बहुत परेशानी होगी। मदन गोपाल दास ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए बैठकों का क्रम शुरु हो गया है। हिंदू समाज द्वारा उन सभी धार्मिक स्थलों को वापस लेने का काम किया जाएगा। हमारे धार्मिक स्थलों पर जबरदस्ती कब्जा किया गया था। इन्हें हम हर हाल में वापिस लेकर रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Kabul में गुरुद्वारे पर बड़ा आतंकी हमला: गार्ड समेत 2 की मौत, 8 लोग अभी अंदर फंसे हैं
ISIS बोला, काबुल गुरुद्वारे पर हमला, नुपुर शर्मा के बयान का बदला था
आज Afghanistan की राजधानी Kabul के एक गुरुद्वारे के अंदर आतंकवादी हमला हुआ। खबर आ रही है इस हमले की जि़म्मेदारी ISIS ने ले ली है। इस हमले में 2 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं 7 से 8 लोग अभी भी गुरुद्वारे के अंदर फंसे हुए हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ISIS ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि सिखों पर यह हमला पैगंबर पर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के दिए अपमानजनक बयान के जवाब में किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैंड ग्रेनेड और राइफलों से लैस आतंकी गुरुद्वारे के अंदर घुसे और एक के बाद एक कम से कम 13 विस्फोट किए।