Anushka और Virat के विज्ञापन का सामने आया प्यारा विडिओ, फैंस ने दिल और प्यार वाले इमोजीस ने भरा कमेंट सेक्शन

5 Dariya News

Anushka और Virat के विज्ञापन का सामने आया प्यारा विडिओ, फैंस ने दिल और प्यार वाले इमोजीस ने भरा कमेंट सेक्शन

5 Dariya News

मुंबई 10-Jun-2022

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जंदगी का वो हर प्यारा लम्हा जिसने फैंस का दिल जीता हो वो मीडिया से छूट नहीं पाया है उनके डेटिंग टाइम से लेकर शादी तक की हर वो चीज मीडिया से दूर नहीं रही है। हमने इस कपल को हमेशा ही प्यार भरे अंदाज में देखा जो आज लाखों लोगो का आइडियल कपल बन चूका है। इस जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिलता है।

इस कपल ने जब भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कीं, तो प्रशंसकों के पास तारीफ़ करने के अलावा और कोई विकल्प ही नहीं था। इस बार विराट ने अपने अपकमिंग ऐड से कुछ खास कैंडिड मोमेंट्स शेयर किए। और जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी विराट कोहली एक पगड़ी पहने हुए और अनुष्का शर्मा एक विज्ञापन शूट के सेट से डी-ग्लैम देसी अवतार में दिखाई दी। क्लिप में, विराट एक पगड़ी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जो संभवतः एक सिख की भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने बताया 30 साल से पहले शादी करने का राज़,जानिए क्या कहा अभिनेत्री ने

वीडियो के एक भाग में, हम अनुष्का और विराट को डेनिम आउटफिट में भी देखते हैं। जहां अनुष्का ने क्रॉप्ड डेनिम जैकेट के साथ बॉयफ्रेंड जींस का पहनी हुई है, वहीं विराट को जींस के साथ डेनिम शर्ट में देखा जा सकता है। उनके ये प्यारे पल फैंस को बहुत ज़्यादा उत्साहित कर रहे हैं। ये वीडियो कुछ ही समय में फैन पेज पर वायरल हो गया। आपने नहीं देखा ये वीडियो तो नीचे देखें:

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

जैसे ही विराट और अनुष्का का ये विज्ञापन विडिओ सोशल मीडिया पर, फैंस के दिल और प्यार से भरे इमोजीस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ लानी शुरू कर दी। फैंस ने विराट कोहली को नए अवतार में खूब पसंद किया। वीडियो प्यार, हंसी और भावनाओं से भरा है। विराट और अनुष्का ने अपने रोमांस को गुप्त रखने से लेकर शादी करने तक का लंबा सफर तय किया है। जिसके बाद से मीडिया ने लंच डेट से लेकर रेड कार्पेट तक इस कपल को हर जगह एक साथ देखा है।

English : Virat Kohli & Anushka Sharma’s Cute Moments From Ad Give Us Major Couple Goals. Watch Video