Salman Khan: धमकी मिलने के बाद भी काम करने से नहीं रुकेंगे सलमान खान, शूटिंग के लिए ज़ल्द ही रवाना होंगे हैदराबाद
5 Dariya News
मुंबई 06-Jun-2022
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कि हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार को सलमान के पिता सलीम खान (Salman Khan) को एक लेटर मिला, जिसमें सलमान खान को जान से मारने की बात लिखी हुई थी। यह लेटर मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है। लेकिन इन सबके बीच भी सलमान खान अपने काम को बंद नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग फिर से शुरू कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दें कि सलमान खान आने वाले दिनों में काफी व्यस्त है वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की पूरी टीम के साथ 25 दिनों के लिए हैदराबाद रवाना हो सकते हैं। जिसके बाद वे मुंबई वापिस आकर अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के शेड्यूल में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि सलमान खान को धमकी भरा खत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पुलिस की एक टीम इस मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला गुमनाम धमकी भरा लेटर-लिखा ‘मुसेवाला जैसा कर देंगे हाल’,केस दर्ज
ये था पूरा मामला
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक गुमनाम लेटर मिला जिसमें किसी ने उन्हें साफ जान से मारने के धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को बांद्रा बैंडस्टैंड के पास एक गुमनाम लेटर मिला था। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने करवाई कर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभिनेता को जान से मारने कि धमकी देते हुए इस लेटर में लिखा “मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे”। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इसी बीच सलमान खान के बिजी शेडयूल की बात करें तो वे रुकने वालों में से नहीं है हाल ही में उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े और तेलुगू अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती के अलावा राघव जुयाल और शहनाज गिल भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। जिसके बाद सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।