करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर 50 सेलिब्रिटी हुए कोरोना पॉजिटिव। शाहरुख़ खान के साथ कई सितारे हुए इस सूची में शामिल

5 Dariya News

करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर 50 सेलिब्रिटी हुए कोरोना पॉजिटिव। शाहरुख़ खान के साथ कई सितारे हुए इस सूची में शामिल

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, शाहरुख़ खान,कैटरीना कैफ,समेत कई सेलेब्स हुए कोरोना पॉजिटिव

5 Dariya News

मुंबई 06-Jun-2022

कुछ दिनों पहले, फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने अपना 50 वां जन्मदिन पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। ऋतिक रोशन, शाहरुख खान , कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान सहित अन्य लोगों ने धर्मा प्रोडक्शन के प्रमुख के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पार्टी पर पहुँचे थे। हालाँकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है  कि केजेओ का उत्सव कथित तौर पर एक सुपर-स्प्रेडर कार्यक्रम में बदल गया. जिससे 50 से अधिक मेहमान कोविड -19 से संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन ये खबर पक्की है कि कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला गुमनाम धमकी भरा लेटर-लिखा ‘मुसेवाला जैसा कर देंगे हाल’,केस दर्ज

मीडिया की बात करें तो "बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के करण के करीबी दोस्त पार्टी के बाद कोविड-संक्रमित हैं, हालांकि वे यह नहीं बता रहे हैं कि उन्हें कोविड है." लेकिन सामने आई जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान भी शामिल हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने आधिकारिक स्टेटमेंट के जरिए इसकी पुष्टि नहीं की है। कैटरीना बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। उनका क्वारंटीन पीरियड भी अब खत्म हो गया है।

कोविड की वजह से ही कैटरीना आइफा 2022 का हिस्सा भी नहीं बन पाईं। करण जौहर की बात करें तो वो हाल ही में चैट्स शो 'कॉफी विद करण(Koffee With Karan) कि शूटिंग कर रहें है सूत्र ने कहा कि सेलिब्रिटी चैट शो के सेट पर सभी COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था, यहां तक कि मेहमानों द्वारा भी इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा।