अनुष्का शर्मा ने बताया 30 साल से पहले शादी करने का राज़,जानिए क्या कहा अभिनेत्री ने
5 Dariya News
27-May-2022
अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी देशभर में सबसे लोकप्रिय जोड़ी मानी जाती है। क्योंकी भारत में लोगों को क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों का ही बहुत क्रेज है और ऐसे में इन दोनों का मिल जाना मानों फैंस के लिए सोने पर सुहागा हो जाने जैसा है। विराट और अनुष्का 2017 में 11 दिंसबर को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। जब भी सेलेब्स की बात होती है तो उनकी शादी को लेकर बहुत गॉसिप होती है। और हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिकार अनुष्का ने इतनी ज़ल्दी शादी क्यों की दरअसल देखा ये गया है की बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग थोड़ा लेट ही शादी के बारे में सोचते हैं क्योंकी उनके लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता तो ज़्यादातर एक्टर्स 30-35 साल बाद ही इस विषय पर विचार करते हैं।
उस हिसाब से देखा जाए तो अनुष्का शर्मा ने 29 साल की उम्र में कुछ जल्दी ही शादी कर ली। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा है कि 'एक एक्ट्रेस के लिए 29 साल की उम्र में शादी करना बड़ी बात है, लेकिन मैंने इतनी जल्दी शादी की क्योंकि मैं प्यार में थी। अगर कोई प्यार में है तो शादी स्वाभाविक है।' आगे अनुष्का से पूछा गया कि इसके बारे में लोगों की क्या राय है तो उन्होंने उतनी ही स्पष्टता से इसका जवाब भी दिया। अनुष्का ने कहा 'भारत की ऑडियंस अब इन सब चीज़ों से आगे बढ़ गई है और वो हमारी इंडस्ट्री से ज्यादा आगे है। ऑडियंस एक्टर्स को हमेशा स्क्रीन पर देखने में ही खुश रहती है। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि एक्टर शादीशुदा है, बच्चों की मां है। हमें भी इस बात से आगे बढ़ना चाहिए।' अनुष्का ने इस बारे में ये सवाल भी किया कि अगर किसी पुरुष एक्टर को ये नहीं सोचना पड़ता कि शादी उसके करियर के आड़े आएगी तो औरतों को ये क्यों सोचना पड़ता है?
ये भी पढ़ें: Anek Movie release: अनुभव और आयुष्मान की फ़िल्म ने खींची नई लकीर,ऑस्कर में जाने का दम रखती फ़िल्म
अब की बात करें तो विराट और अनुष्का को शादी के बंधन में बंधे पुरे 4 साल हो गए हैं और अब ये कपल दो से तीन हो गए हैं जो 11 जनवरी 2021 में बेटी वामिका के माँ-बाप बनकर अपने इस खूबसूरत जिंदगी के सफर का मज़ा ले रहें है।