Anurag Thakur:भारत में एक चौथाई टीवी के मरीज़,2025 तक इस बीमारी को खत्म करने का ठाना लक्ष्य

5 Dariya News

Anurag Thakur:भारत में एक चौथाई टीवी के मरीज़,2025 तक इस बीमारी को खत्म करने का ठाना लक्ष्य

अनुराग ठाकुर ने आज कहा की हिमाचल में अगला आने वाला मई का महीना केवल महिलाओं के लिए समर्पित हैं जिन्हें स्वास्थ्य संबधित समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा है

5 Dariya News

कांगड़ा 16-Apr-2022

हिमाचल के केंदीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की भारत में ज़्यादातर समस्या ट्यूबोक्लोसिस की है भारत में ही इसके एक चौथाई मामले हैं। मोदी सरकार ने इन मामलों को ख़त्म करने के लिए 2025 तक का लक्ष्य तय कीया गया है जबकि हिमाचल में इसे 2021 में ख़त्म करना था लेकिन Covid-19 के चक्कर में यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया इसके अलावा यह भी कहा की इसे लेकर लोगों को जागरूक करें, ब्रेस्ट कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है। बहुत सारी महिलाएं इन बीमारियों की चपेट में आ रही हैं। लेकिन मेमोग्राफी की सुविधा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में नहीं थी, हमने इसमें छोटे स्तर पर शुरुआत करने का प्रयास किया है।

इसमें पहली पहल हमने तीन महिलाओं में जांच में कैंसर की पहचान की। आज उनका इलाज होने के बाद वह ठीक हैं। हमने तय किया है की मई का महीना इस सेवा के माध्यम से केवल महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। यानी उनकी जांच ही की जाएगी। डेंगू और मलेरिया को लेकर अन्य बीमारियों के बारे में भी बताया जाएगा। अनुराग ने कहा टीबी भी गंदगी के कारण होती है। अधिकतर बीमारियां गंदे पानी से ही फैलती हैं। इसका मुख्य कारण


यह भी पढ़ें:- IPL 2022 Ceremony: BCCI ने आईपीएल समापन समारोह के लिए टेंडर किया जारी 

 

शौलालय न होना है जिसकी वजह से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पढ़ता था। लेकिन पीएम मोदी ने 11 करोड़ शौचालय बनवाए,पक्के मकान बनाकर दिए यही नहीं मोदी सरकार ने 65 प्रतिशत महिलाओं को लाभ दिया।