Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा

 

महाराष्ट्र : सिंचाई योजना से किसानों को नहीं लाभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

26 Jan 2016

महाराष्ट्र के केंद्रीय मराठवाड़ा क्षेत्र के किसान जयराम जाधव से मिलकर आपको यह महसूस नहीं होगा कि देश की दूसरी सबसे बड़ी कृषि अर्थव्यवस्था में किसी तरह का संकट है। जबकि इसी क्षेत्र में इस कदर सूखा पड़ा है कि इसे सदी का सबसे बड़ा सूखा कहा जा सकता है। क्षेत्र में लगातार दो साल कम बारिश के बाद भी 35 वर्षीय जाधव के कुएं में इतना पानी है कि वह रोजाना अपने 20 एकड़ खेत में करीब तीन घंटे तक पानी सींच सकता है, लेकिन गत वर्ष वह सिर्फ एक घंटे ही ऐसा कर पाया था।दरअसल, महराष्ट्र सरकार के जलयुक्त शिवर (खेत) अभियान के तहत बीड़ जिले में स्थित जाधव के पंढारवाड़ी गांव से होकर गुजरने वाली जलधाराओं को मानसून से पहले चौड़ा किया गया और गाद की सफाई कर उसे गहरा किया गया था। 

जाधव का खेत ऐसी ही एक जलधारा के पास स्थित है, जिसके कारण उसके कुएं में अधिक पानी जमा हुआ है।संयोग से जाधव एक संपन्न किसान हैं। उनके पास बड़ा खेत है, जबकि कृषि जनगणना के मुताबिक, राज्य में किसानों के पास औसतन 1.44 एकड़ खेत है। वह भी दो दशक पहले के औसत 1.86 एकड़ से कम है।राज्य में पांच एकड़ से कम खेत वाले छोटे किसानों का अनुपात 79 फीसदी है, जो 1995 में 70 फीसदी था।सरकार के जलयुक्त शिवर अभियान में 2019 तक राज्य को सूखा मुक्त बनान का लक्ष्य रखा गया है। इसका फायदा हालांकि संपन्न किसानों को ही मिला है।अभियान के प्रथम चरण के काम को देखने से पता चलता है कि इसमें इस जलसंभरण क्षेत्र के जल चक्र का ध्यान नहीं रखा गया है और अभियान के तहत बनाए गए बांधों और अन्य कार्यो का फायदा छोटे किसानों को नहीं मिला है, जिनकी संख्या अधिक है।

अभियान का मकसद 2019 तक राज्य के सूखा पीड़ित 22 जिले के 40 हजार गांवों में से 19,059 को सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अभियान के तहत 1.4 लाख प्रस्तावित जल संभरण परियोजनाओं में से 41 हजार परियोजनाएं एक साल में पूर्ण हुई हैं।उल्लेखनीय है कि छोटे किसानों को जलयुक्त शिवर अभियान की परियोजनाओं की सबसे अधिक जरूरत होती है, जबकि उन्हें इन परियोजनाओं को कोई विशेष लाभ नहीं मिला है।250 घरों वाले एक साधारण गांव में 30-50 किसानों को ही इसका लाभ मिल सका है।आम तौर पर संपन्न किसानों का खेत जल धाराओं के निकट होता है। इसलिए धाराओं को चौड़ा और गहरा करने का लाभ भी उन्हें मिला है। जिन किसानों के कुएं इन धाराओं से दूर हैं, उनके कुएं सूख गए हैं।उत्तरी जिले धुले में जल संरक्षण का शिरपुर मॉडल के कर्ताधर्ता सुरेश खानपुरकर ने कहा, "धाराओं को चौड़ा और गहरा करने की जरूरत तो है। लेकिन यह काम धाराओं के उद्गम से आखिरी सिरे, जहां वह नदी से मिलती है, वहां तक करने की जरूरत है।"

अभिषेक वाघमारे

(आंकड़ा आधारित, गैर लाभकारी, लोकहित पत्रकारिता मंच, इंडियास्पेंड के साथ एक व्यवस्था के तहत। ये लेखक के निजी विचार हैं)

 

Tags: ARTICAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD