Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

भाजपा सरकार ने सवा साल से भी कम समय में किसानों के साथ किए गए घोटालों की हैट्रिक बना दी : भूपेन्द्र सिह हुड्डा

भूपेन्द्र सिह हुड्डा
भूपेन्द्र सिह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jan 2016

हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिह हुड्डा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने सवा साल से भी कम समय में किसानों के साथ किए गए घोटालों की हैट्रिक बना दी है। जीन्द जिले के गढ़वाली तथा खरैंटी गांव में धान के खेत में कपास दिखा कर मुआवजे के नाम पर रूपया डकारा गया है। सिंचाई विभाग का रिकार्ड जिन किला नम्बरों में धान दिखा रहा है, राजस्व विभाग उन्हीं किला नम्बरों में कपास बता कर मुआवजे का भुगतान कर रहा है। वह री भाजपा सरकार - खेत में बोया धान और पैदा हो गई कपास, ऐसा अप्राकृतिक काम भाजपा के राज में ही हो सकता है। हुड्डा ने कहा कि जब मात्र दो गांवों में आरटीआई के माध्यम से सैंकड़ों एकड़ में मुआवजे के गोलमाल का खुलासा हुआ है तो सारे हरियाणा की जांच की जाए  तो यह संख्या लाखों एकड़ में जाएगी और घोटाला भी अरबों रूपयों में हुआ होगा। यह तो बानगी मात्र है जैसे चुल्हे पर रखे पतीले में से चावल के दो दाने निकालने से ही पता चल जाता है कि पूरा चावल पका है या नहीं, उसी तरह गढ़वाली और खरैंटी इन दो गांवों के रिकार्ड से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि सारे हरियाणा में कितना बड़ा घोटाला हुआ होगा।

पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा कि दूसरा घोटाला जो गत वर्ष गैरमौसमी बारिस और औलावृष्टि से हुए नुकसान की गिरदावरी में हुआ वह  तो इससे भी बड़ा घोटाला था। तीसरा घोटाला धान खरीद में हुआ, जिसने पहले दोनों घोटालों को भी पीछे छोड़ दिया। हुड्डा ने कहा कि अब हरियाणा की जनता के सामने यह बात शीशे की तरह साफ हो गई है कि भाजपा सरकार इन घोटालों की जांच उच्च न्यायालय के सेवारत जज से क्यों नहीं करा रही है ? उन्होंने कहा कि आरटीआई के माध्यम से हुए इस खुलासे ने गिरदावरी तथा धान खरीद में हुए घोटाले के उनके आरोपों पर सच्चाई की मोहर लगा दी है।  इन घोटालों का असर एक दो व्यक्ति पर नहीं पड़ा अपितु खेती से जुड़े करोड़ो लोगों पर पड़ा है।

हुड्डा ने आगे कहा कि इसी प्रकार किसानों को गेहुं का जो बीज प्रमाणित बता कर सप्लाई किया गया वह उपचारित नहीं था, जबकि प्रमाणित बीज का उपचारित होना बहुत जरूरी है। अगर परिस्थितियां प्रतिकूल हुई तो किसानों को इसका भारी खामियाजा उठाना पड़ेगा। इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन ऐसी स्थिति में जांच कौन कराएगा, यहां तो दूध की रखवाली बिल्ली बैठी है।हरियाणा के एक मंत्री द्वारा हुड्डा को 1509 धान की खरीद का ऑफर दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हुड्डा ने कहा कि उनके पास दस वर्षों तक धान की खरीद का अधिकार था, उस समय उन्होंने हरियाणा के किसानों को मालामाल कर दिया था, जिसे किसान आज भी याद करते हैं। इस समय यह अधिकार भाजपा के पास है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में जनता ने यह अधिकार उन्हें फिर दिया तो वे किसानों के पुराने दिन फिर लौटा देंगे।

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD