Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

असम में महिलाओं की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से अच्छी : तरुण गोगोई

असम में महिलाओं की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से अच्छी : तरुण गोगोई
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 29 Dec 2015

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मंगलवार को आंकड़ों की मदद से यह साबित करने का प्रयास किया कि असम में महिलाओं की हालत कई अन्य राज्यों की तुलना में अच्छी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को राज्य में महिलाओं पर जुल्म के मामले में कांग्रेस सरकार पर धावा बोला था।गोगोई ने कहा कि 2014 में असम में महिला उत्पीड़न के 19139 मामले दर्ज किए गए। जबकि, इसी साल भाजपा शासित मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध के दर्ज मामलों की संख्या 28678 रही। महाराष्ट्र में ऐसे 26690 मामले दर्ज किए गए।

नलबाड़ी में सोमवार को एक जनसभा में ईरानी ने कहा था कि असम में बीते 10 सालों में महिलाओं पर जुल्म के 75 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस शासित राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।गोगोई ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "2014 में असम में 1036 महिलाओं ने खुदकुशी की। इसी साल मध्य प्रदेश में 3678, महाराष्ट्र में 4474 और गुजरात में 2672 महिलाओं ने खुदकुशी की।"गोगोई ने कहा, "महिला शिक्षा के मामले में भी असम बेहतर है। राज्य में महिला साक्षरता दर 63 फीसदी है। मध्य प्रदेश में यह 52, गुजरात में 62 और राजस्थान में महज 45 फीसदी है।

"गोगोई ने कहा कि केंद्रीय मंत्री असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में महज राजनीति करने के लिए आ रहे हैं न कि विकास के लिए।उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज असम आई थीं और उन्होंने कारोबारियों से मुलाकात की थी। विदेश मंत्री को भला गुवाहाटी के कारोबारियों से क्या काम हो सकता है।उन्होंने कहा, "सुषमा को राज्य सरकार से मिल कर सीमापार घुसपैठ, म्यांमार में आतंकी गतिविधि, ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के बांध के मसले पर बात करनी चाहिए थी। लेकिन उनके पास हमसे मिलने का समय नहीं था।"गोगोई ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी असम के लिए किसी भी नए शिक्षा पैकेज को देने में विफल रही हैं।

 

Tags: Tarun Gogoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD