हथियारबंद सेना झंडा दिवस-2015 के अवसर पर रक्षा सेनाएं कल्याण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों व रक्षा सेनाएं कल्याण पंजाब के डायरैक्टर ब्रिगेडियर (सेवा निवृत) जतिंदर सिंह अरोड़ा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हथियारबंद सेनाओं का झंडा लगाया।झंडा दिवस के अवसर पर शहीद और बहादुर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये स. बादल ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हमें हथियारबंद सैनिकों के साथ एकजुटता प्रकट करने और पूर्व सैनिकों की सेवाओं संबंधी पुन: दृढ करवाता है। उन्होंने लोगों को आग्रह किया कि शहीद सैनिकों को उनकी बेमिसाल कुर्बानी और जज्बे को सलाम करें और झंडा दिवस फंड में भी स्व: इच्छुक और खुले दिल से योगदान डालें क्योंकि यह फंड सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अपाहिज सैनिकों और जंगी विधवाओं के पूनर्वास व नेक कार्यो के लिए खर्च किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह तुच्छ योगदान हमारे मनों में उन महान सैनिकों के प्रति सम्मान को और बढ़ाता है जो हर पल सीमा पर हमारी सुरक्षा के लिए जूझते हैं।इस अवसर पर आज के इस ऐतिहासिक दिन पर मुख्यमंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण फंड में अपना योगदान डाला।इस अवसर पर स. बादल ने पूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके बच्चों के लिए राज्य और केंद्र सरकार के कल्याण योजनाओं संबंधी डायरैक्टोरेट ऑफ डिफेंस सर्विसिज़ वेलफेयर द्वारा प्रकाशित मैगजीन भी जारी की। इस मैगजीन में एयरफोर्स मार्शल पद्यम विभूषण अर्जन सिंह के साथ 90 मिनटों क ी इंटरव्यू व अमरकोट (तरनतारन) में 1965 की भारत-पाक जंग के गोल्डन जुबली यादगारी समारोह पर लेख प्रकाशित किये गये हैं।