Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

पंजाब, हरियाणा में गुरु पर्व पर लोगों में उत्साह

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Nov 2015

सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती पर बुधवार को लोगों में खूब उत्साह है। गुरुद्वारों में भारी भीड़ नजर आ रही है। गुरु नानक देव की जयंती गुरु पर्व के रूप में मनाई जा जाती है। इस अवसर पर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के नाम से चर्चित 'हरमंदिर साहिब' में खास प्रार्थना का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।पंजाब में सभी सिख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्वर्ण मंदिर मंगलवार शाम रोशनी में नहाया नजर आया।

इससे पहले दीवाली और 'बंदी छोड़ दिवस' पर मंदिर परिसर में जश्न का माहौल नहीं था। सिखों की पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब के अपवित्रीकरण को लेकर लोगों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर उक्त दो अवसरों पर जश्न नहीं मनाया गया था।गुरु नानक देव की 546वीं जयंती पर पंजाब और हरियाणा के गुरुद्वारे धार्मिक रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हर तरफ शबद-कीर्तन सुनाई दे रहे हैं। गुरुद्वारों में लंगर की व्यवस्था भी की गई है।2,000 से अधिक श्रद्धालु गुरु पर्व मनाने पाकिस्तान के ननकाना साहिब भी गए हुए हैं, जो लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर है। गुरु नानक देव का जन्म यहीं 1469 में हुआ था।पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल ने गुरु पर्व पर लोगों को बधाई दी और उनसे गुरु के उपदेशों पर चलने तथा शांति बनाए रखने का आग्रह किया। 

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD