Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

व्यापम ने 2013-15 में वकीलों पर 60 लाख रुपये खर्च किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2015

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 2013 में घोटालों के जाल में उलझने के बाद से अब तक विभिन्न मामलों में 12 वकीलों को 60 लाख रुपयों से अधिक का भुगतान किया है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है। इससे यह भी पता चला है कि कुछ वकीलों को तो एक रुपया भी नहीं दिया गया है जबकि कुछ ऐसे हैं जिन्हें लाखों रुपये दिए गए हैं।अजय दुबे नाम के व्यक्ति ने आरटीआई दायर की थी। 

व्यापम की तरफ से उन्हें मिले जवाब में बताया गया है कि जबलपुर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत करने वाले पुरुषेंद्र कौरव को 2013 में 302 मामलों की वकालत के लिए 4,52,000, 2014 में 407 मामलों के लिए 38,41,000 और 2015 में 76 मामलों के लिए 3,40,500 रुपये दिए गए।सर्वोच्च न्यायालय के वकील राहुल श्रीवास्तव को 2014 में व्यापम के दो मामलों के लिए 55,000 और 2015 में 42 मामलों के लिए 9,32,500 रुपये दिए गए।

उच्च न्यायालय के एक अन्य वकील विवेक खेडेकर को 2015 में 12 मामलों के लिए एक रुपया भी नहीं मिला है। इन्हें 2013 में नौ मामलों के लिए 36,000 और 2014 में 20 मामलों के लिए 40,000 रुपये का भुगतान किया गया था।आरटीआई के मुताबिक शोबितादित्य श्रीवास्तव नाम के एक वकील को 2014 और 2015 में सात मामलों की पैरवी के लिए व्यापम की तरफ से कोई भुगतान नहीं हुआ। 2013 में इन्हें सात मामलों के लिए 4000 रुपये दिए गए थे।

व्यापम मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। 2013 में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिन्होंने 2009 में किसी और की जगह पर परीक्षा दी थी। इसके बाद घोटालों का पिटारा खुल गया था।अभी तक व्यापम घोटाले से जुड़े 48 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मौतें संदेहास्पद हालात में हुई हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से घोटाले के साथ साथ इन मौतों की जांच के लिए भी कहा हुआ है।

 

Tags: Vyampam scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD