Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

यशवंत सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2015

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। सिन्हा ने हालांकि इस मुलाकात पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने जोशीजी और आडवाणीजी से मुलाकात की और इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं कहना है।"हजारीबाग (झारखंड) के पूर्व सांसद सिन्हा ने दोनों नेताओं से अलग-अलग उनके आवास जाकर मुलाकात की।बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के दो दिनों बाद पार्टी के बुजुर्ग नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा और इस हार की गहन समीक्षा करने की मांग की। 

बुजुर्ग नेताओं ने यह भी कहा कि यह समीक्षा उन लोगों द्वारा नहीं की जा सकती, जो हार के लिए जिम्मेदार रहे हैं।भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आडवाणी और जोशी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मोदी के नेतृत्व को एक तरह से चुनौती देते हुए कहा कि बिहार की हार से स्पष्ट हुआ है कि भाजपा ने दिल्ली में हुई हार से कोई सबक नहीं लिया।शांता कुमार से आईएएनएस ने संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं हिमाचल (प्रदेश) में हूं और मुझे इस घटनाक्रम पर कुछ नहीं कहना है।"

उन्होंने हालांकि कहा, "यह एक अच्छा संकेत है कि पार्टी नेताओं ने संवाद प्रक्रिया शुरू की है।"शुक्रवार को ही इसके पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा बिहार चुनाव में हार के बाद अपने बुजुर्ग नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा कर रही है। गडकरी ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने आडवाणी सहित बुजुर्ग नेताओं पर हमले किए थे।

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD