Thursday, 16 May 2024

 

 

खास खबरें संजय टंडन ने लिया बाबा बागेश्वर धाम से आशीर्वाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरा व भिखीविंड में लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से उस साजिश को समझने की अपील की, जिसके तहत भाई अमृतपाल को खडूर साहिब से खड़ा किया जा रहा अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने शहीद सुखदेव थापर को उनके जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस सरकार हर गरीब परिवार को 8500 रुपये प्रति माह देगी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा ने एन.के शर्मा के समर्थन में किया चुनाव प्रचार आम आदमी पार्टी को पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में मिली बड़ी मजबूती, विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता हुए 'आप' में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला समर्थकों सहित भाजपा में शामिल फसलों पर एमएसपी की गारंटी कांग्रेस देगी : विजय इंदर सिंगला प्रदेश की बात छोड़े पहले अपने हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारें बलबीर सिंह:एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : डा. सुभाष शर्मा मैं यहाँ ही पैदा हुआ हूं और आपके सभी दुख-सुख मेरे हैं: मीत हेयर बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार

 

भाजपा बिहार की हार समझ पाएगी?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Nov 2015

बिहार विधानसभा चुनाव पर देश ही नहीं, दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं। दुनिया की नजरें भारत में घटने वाली हर घटना पर टिकी हुई हैं। भारत दुनिया में सर्वाधिक तेजी से विकासित होती अर्थव्यवस्था है। यहां घटने वाली हर घटना विकास की रफ्तार के लिए मायने रखती है। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं, और जद (यू), राजद और कांग्रेस को मिलाकर बने महागठबंधन ने दो-तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कराई है। गठबंधन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की घोषणा भी कर दी है। 

अब बिहार चुनाव पर टिकीं नजरों को इस परिणाम से कितनी ठंढक मिली है, इस बारे में कुछ कह पाना कठिन है, लेकिन यह परिणाम केंद्र में बैठी सरकार, उससे संबंधित दल और उससे जुड़े लोगों के लिए न सिर्फ फौरी संकट है, बल्कि उनके भविष्य के लिए एक बड़े संकट का संकेत भी है।केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार सत्तारूढ़ होने के बाद मोदी ने देश-दुनिया को जो संकेत दिए और अपने वादों, घोषणाओं से जो वातावरण बनाया था, उससे सभी की उम्मीदें जगी थीं। 

लेकिन दिन बीतने के साथ ही सत्ताधारी दल के कुछ अलग रंग दिखने लगे। प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से देश में जिस तरह-तरह की मुहिम चलाई गई, और उससे जो वातावरण बना, उस पर सरकार मौन बनी रही है, दुनिया की नजरें उस पर भी टिकी हुई हैं।इस वातावरण से उपजे असंतोष ने बिहार के इस चुनाव परिणाम में मदद की है, वहीं यह चुनाव परिणाम अब दुनिया की नजरों को प्रधानमंत्री मोदी और उनके वादों, घोषणाओं पर निर्णायक नतीजे पर पहुंचने में भी मददगार होगा। 

बिहार का चुनाव परिणाम इस लिहाज से बहुत मायने रखता है, और इसी मायने के कारण प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और आरएसएस किसी भी कीमत पर यह चुनाव जीतना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने वह सबकुछ किया, जिसे नहीं किया जाना चाहिए था। जो अभियान लाभ के लिए चलाए गए, वे उल्टे नुकसानदायक साबित हुए। सवाल अब यह उठता है कि आगे क्या? सवाल बिहार और बिहार के विकास का नहीं है, मोदी और भाजपा के भविष्य का है। उन्होंने देश के सामने तमाम घोषणाएं की हैं, चुनाव से पहले बिहार के लिए भी भारी-भरकम घोषणा की है। 

क्या वह अपनी घोषणाएं पूरी कर पाएंगे?कुछ दिन पहले मोदी के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वैश्विक आर्थिक हालात खराब होने के कारण विनिवेश में दिक्कतें आ रही हैं। यानी उन्हें देश में जिस धनागम की उम्मीद थी, नहीं आ पा रहा है।आर्थिक अनुसंधान एवं विश्लेषण की संस्था, मूडीज एनलिटिक्स ने भी अपनी एक रपट में 30 अक्टूबर को कहा था कि भारत में बने राजनीतिक वातावरण के कारण इस तरह के संकेत हैं कि भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर विदेशी निवेशकों की आशाएं क्षीण हो रही हैं। जबकि, प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्री दूसरे देशों से धन लाने के लिए रिकॉर्ड विदेशी यात्राएं कर चुके हैं।

सवाल अब यह उठता है कि इन आर्थिक, राजनीतिक स्थितियों में क्या मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता से किए अपने घोषित, अघोषित वादे पूरे कर पाएंगे? यदि वादे पूरे नहीं हो पाए तो भाजपा और मोदी का भविष्य क्या होगा? कम से कम भाषणों से तो भविष्य नहीं बनने वाला है।बिहार चुनाव के परिणाम एकसाथ ये सभी प्रश्न खड़े करते हैं, जिसके उत्तर खुद मोदी, भाजपा और उसकी मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को तलाशने हैं। हम अब भी आशावान हैं कि उन्हें सही उत्तर मिल जाए। फिलहाल, बिहार की जनता को उसके उत्तर के लिए साधुवाद।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD