Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

बिहार में तीसरे मोर्चे के बिना नहीं बनेगी सरकार : पप्पू यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 20 Oct 2015

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को दावा किया कि तीसरे मोर्चे के समर्थन के बिना बिहार में कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों गठबंधनों में से किसी के भी बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है। मोकामा के घोसवारी-बैजना क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में न तो भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को और न ही सत्ताधरी महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार बनाने के लिए तीसरे मोर्चे की जरूरत होगी। पप्पू यादव ने कहा कि सभी जातियों के लोग दोनों गठबंधनों से निराश हैं। इनमें से किसी को बहुमत मिलने का कोई प्रश्न ही नहीं है। तीसरे मोर्चे के समर्थन के बिना कोई भी गठबंधन सरकार बनाने में सफल नहीं होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर को नकारते हुए यादव ने कहा कि बिहार में किसी की कोई लहर नहीं है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का गठबंधन बेकार हो गया है। ऐसे में तीसरा मोर्चा ही मतदाताओं के लिए विकल्प है। 

उन्होंने लालू पर परिवारवाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू ने जाति के नाम पर केवल वोट की राजनीति की है और अपने परिवार के लोगों के उत्थान की सोची है। उल्लेखनीय है कि जन अधिकार पार्टी छह दलों के साथ एक मोर्चा बनाकर चुनाव मैदान में उतरी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) हालांकि बाद में इस मोर्चा से अलग हो गई।

 

 

Tags: Pappu Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD