Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

भारतीय किसान संघ ने श्रीनगर के मेहनतकश किसान राजिन्द्र सिंह को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान

भारतीय किसान संघ ने श्रीनगर के मेहनतकश किसान राजिन्द्र सिंह को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 18 Oct 2015

भारतीय किसान संघ ने संगठन का जमीनी स्तर पर विस्तार करने की निति के तहत श्रीनगर इकाई का गठन करते हुए श्रीनगर के मेहनतकश किसान राजिन्द्र सिंह को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। भारतीय किसान संघ उतर भारत (पंजाब,हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर) के संगठनमंत्री श्री लीलाधर ने भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्ना साहिब मुरकुटे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी और राष्ट्रीय महामंत्री प्रभाकर केलकर के दिशा निर्देशों पर पंजाब के वरिष्ठ किसान नेता सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में श्रीनगर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान श्रीनगर इकाई के पदाधिक्कारियों की घोषणा करते हुए राजिन्द्र सिंह को श्रीनगर इकाई का अध्यक्ष, हगगी अहमद नागो और गुरुपूर्ब सिंह को उपाध्यक्ष, हरबिन्द्र सिंह को महासचिव, सैलेन्द्र सिंह और कंवल सिंह को संयुक्त सचिव, परमजीत सिंह को कोषाध्यक्ष और अब राशिद लोन, धर्मपाल सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, पोपिन्द्र सिंह, नसीर अहद मीर,मो. अखून, प्रदीप सिंह, बिलाल अहद खान को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करके निष्काम भाव से देश,समाज व किसान हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। 

श्री लीलाधर जी ने उपस्थित जनसमूह व भारतीय किसान संघ की श्रीनगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिक्कारियों को संगठन की नितियों कार्यशैली से अवगत करवाते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ संगठनात्मक, रचनात्मक व संघर्षात्मक विधि से कार्य करने में विश्वास रखता है। किसान हितों की रक्षा के लिए किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि संगठन के उद्देश्य किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर खेत का बीमा योजना को लागू करवाना, कृषि भूमि को किसी और कार्य में तबदील न करना, किसानों को उचित लाभकारी मूल्य दिलवाना, जैविक खेती की व्यवस्था, जेएमपी बीजों के इस्तेमाल पर पांबदी लगवाना और राष्ट्रहित को किसान हितों से उपर रखना व अन्य मामले भी शामिल है। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे। 

 

Tags: Sukhminderpal Singh Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD