Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

सेवा हर तरह से जीव की हितकारी: परमसंत हुजूर कंवर साहेब

राधा स्वामी आश्रम दिनोद में सेवादारों को सत्संग फरमाया

	सेवा हर तरह से जीव की हितकारी: परमसंत हुजूर कंवर साहेब

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 11 Oct 2015

सेवा हर तरह से हितकारी है। जहां ये मनुष्य के अहंकार को समाप्त करके उसमें प्रेम का संचार कारती है वहीं सेवा त्याग की भावना भी भरती है। बिना स्वयं के सुख स्वार्थ का त्याग किए कोई सेवा के मार्ग पर चल ही नहीं सकता है। सेवा भक्ति का रास्ता दिखात है। यह सत्संग वाणी परमसंत हुजूर कंवर साहेब महारा ने दिनोद स्थित राधा स्वामी सत्संग भगवन में जुटे सेवादारों को बख्शी। उल्लेखनीय है कि राधास्वामी सत्संग दिनोद के अधिष्ठाता परमसंत हुजूर ताराचंद जी महाराज का 90वां अवतरण दिवस 12 अक्टूबर को दिनोद में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सत्संग का आयोजन होगा। सत्संग की पूर्व संध्या पर आश्रम में जुटे हजारों सेवादारों को हुजूर कंवर साहेब जी महाराज ने आशीर्वाद व दिशा-निर्देश दिए।हुजूर महाराज ने फरमाया कि भक्ति पाखंडों की मोहताज नहीं है।  भक्ति को सेवा के माध्यम से ही किया जा सकता है। मा-बाप की सेवा, बुजुर्गों की सेवा, दीन-दुखी की सेवा, गौ सेवा इंसान के अहम को समाप्त कर उसमें प्रेम का संचार करती है। 

हुजूर महाराज ने फरमाया कि तन की पवित्रता सेवा से, मन की पवित्रता परमात्मा के सिमरन से और धन की सेवा दान से होती है। इनके अलावा चौथी सेवा सुरत की सेवा है जो परमार्थ का मार्ग प्रशस्त करती है। जिस जीव में सेवा भाव होगा वह गर्दन नीची रखेगा। सेवा अपना पराया नहीं देखती है। उन्होंने फरमाया कि एक युद्ध में गुरु गोबिंद सिंह ने एक सैनिक की सेवा युद्ध में घायल सिपाहियों को पानी पिलाने की लगाई। वह सेवक अपने पक्ष के घायल सैनिकों के साथ-साथ दूसरे पक्ष के घायल सैनिकों को भी पानी पिलाने लगा। उसकी शिकायत हुई तो गुरु महाराज ने कहा कि वो सेवा ही क्या जो अपना-पराया देखे। उन्होंने कहा कि जीव का जो लेखा है वह भोगना ही पड़ता है। उसमें रोने-धोने से कोई लाभ नहीं होता है। अपने गुरु हुजूर ताराचंद महाराज को याद करते उन्होंने कहा कि वो भी सेवा को सर्वोत्तम भक्ति मानते थे। सोमवार को परमसंत ताराचंद महाराज के अवतरण दिवस पर राधा स्वामी सत्संग भवन दिनोद में रक्तदान शिविर व भंडारा भी होगा। सेवादारों को सत्संग उपरांत हुजूर महाराज ने परमसंत ताराचंद महाराज जी के स्वरूप और पुस्तक मानोगे तो ही ना का भी विमोचन किया। 

 

Tags: RADHA SWAMI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD