Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज केस में से नाम निकालने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू निरंकारी युवाओं के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन वर्कशाप’ का आयोजन किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 3 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा

 

शरद ऋतु में भी बने रहें फैशनपरस्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Oct 2015

फैशनपरस्त पुरुषों के लिए शरद ऋतु एक पेचीदा समय होता है, क्योंकि इस मौसम में उन्हें अपने गर्मी के मौसम के बिंदास स्टाइल वाले कपड़ों को अलविदा कहना पड़ता है। एक विशेषज्ञ का कहना है कि इस मौसम में नेहरू जैकेट और धारीदार परिधान आजमाना बढ़िया है। लग्जरी ब्रांड 'मिस्टर. फॉक्स' के मालिक एवं डिजाइनर अंगद सिह मल्होत्रा ने शरद ऋतु में शानदार दिखने के कुछ ऐसे ही टिप्स दिए हैं :

-धारीदार परिधान पहनें : आप बड़ी-बड़ी धारियों वाली पतलून, कमीज या कोट आजमा सकते हैं। धारियां कुछ ज्यादा न हो जाएं इसलिए अगर कमीज धारीदार है, तो पतलून बिना धारी वाले रखें।

-गहरा जामुनी लाल रंग : इस शाही रंग को अपने परिधानों में शामिल करें। इस रंग की पतलून, कोट या वेस्टकोट आजमाएं। गहरे जामुनी लाल रंग को संतुलित करने के लिए इसके साथ मटमैले, भूरे और सफेद रंग के परिधान पहनें। मसलन अगर आपका कोट गहरे जामुनी लाल रंग का है, तो कमीज इन रंगों में से एक रंग की पहनें, गहरे जामुनी लाल रंग की नहीं।

-चौड़ी मोरी वाली पतलून : 70 के दशक की चौड़ी मोरी वाली पतलून फैशन में लौट रही हैं। तंग मोरी वाली पतलून को अलविदा कहें और चौड़ी मोरी वाली पैंट आजमाएं।

-जैतूनी हरा रंग : इस रंग को शरद ऋतु के लिहाज से सर्वाधिक पसंदीदा रंग कहा जाता है। इसलिए अपने परिधानों में इस रंग का उपयोग धड़ल्ले से करें और छा जाएं।

-नेहरू जैकेट : त्योहारी मौसम के लिए ये जैकेट एकदम वाजिब हैं। ये बदलते मौसम के लिहाज से एक विश्वनीय परिधान भी साबित होंगी।

 

Tags: Fashion

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD