Friday, 31 March 2023

 

 

खास खबरें ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का वीरवार को 33वां दिन आईपीएल 2023: संजय मांजरेकर को उम्मीद..गुजरात टाइटंस पिछले सत्र का आत्मविश्वास आगे लेकर जाएंगे श्रेयस अय्यर ने एनसीए में रिपोर्ट किया आईपीएल 2023 : शुरूआती चरण में चूके हेजलवुड, आरसीबी के पहले मैच के लिए ग्लेन मैक्सवेल पर संदेह मियामी ओपन: सोराना कर्स्टी ने आर्यना सबालेंका को किया अपसेट, पहली बार डब्लूटीए 1000 सेमीफाइनल में 'मैदान' का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय फुटबॉल के 'स्वर्ण युग' की कहानी व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: सुखविंदर सिंह सुक्खू रोहित शर्मा जो कहना चाहते थे उसे कहने से वह नहीं डरते : अनिल कुंबले ट्विटर ने फ्री, बेसिक, एंटरप्राइज टियर के साथ नया एपीआई लॉन्च किया 'पोन्नियिन सेलवन 2' : मणिरत्नन की ग्रैंड फिल्म का ट्रेलर रिलीज मियामी ओपन : कार्लोस अल्काराज-टेलर फ्रिट्ज, पेट्रा क्वितोवा-एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण पुनर्निर्धारित मानहानि मामला : पटना की अदालत ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को किया तलब आईपीएल 2023 : नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित स्पेन मास्टर्स: सिंधु, श्रीकांत, प्रणीत दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग ने मैच छोड़ा फिलीपीन नौका में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 230 को बचाया गया गूगल ने कहा, बार्ड के लिए नहीं की चैटजीपीटी की नकल अपने बिंग चैट में विज्ञापन ला रहा माइक्रोसॉफ्ट सीरिया में आंधी से सात की मौत लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे : रिपोर्ट मोरक्को में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 27 घायल मिकी आर्थर बनेंगे पाकिस्तान के सलाहकार टीम निदेशक, मोर्न मोर्कल गेंदबाजी कोच

 

मन के प्रपंच इंसान का भला नहीं होने देते: परमसंत हुजूर कंवर साहेब

गोहाना के राधास्वामी आश्रम में हुजूर महाराज ने फरमाया सत्संग ,पर्यावरण- जल संरक्षण और बुजुर्गों की सेवा का आह्वान

मन के प्रपंच इंसान का भला नहीं होने देते: परमसंत हुजूर कंवर साहेब

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोहाना , 13 Sep 2015

अपने फर्ज का पूर्ण निर्वहन ही धर्म है। अच्छे गुणों का समावेश और अज्ञान को अपने चित्त से हटाना यही मनुष्य का प्रमुख ध्येय होना चाहिए क्योंकि इस ध्येय के बिना भक्ति रूपी बीज अंतस में उगेगा ही नहीं। यह सत्संग वाणी परमसंत सतगुरु कंवर साहेब महाराज ने गोहाना के पानीपत रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में हजारों की संख्या में पहुंची साध संगत को प्रकट की।गुरु महाराज ने फरमाया कि झूठे जगत के रिश्ते नाते भी झूठे हैं। मनुष्य अपने कर्मों का फल भोगता है। अच्छे कर्मों के फल के रूप में इंसानी चोला मिला, धन संपत्ति, रूप बल मिला पर यदि इन मिथ्या भावों को रसीला जानकर इसमें फंस गए तो यह अवसर गंवा दिया परंतु अपनी ताकत को, रूप को, धन को परमात्मा के मार्ग को खोजने के लिए परमार्थ व परोपकार के लिए लगा दिया तो आपका यह जन्म सार्थक है। 

गुरु महाराज ने फरमाया कि कर्मों की मार उस जीव पर पड़ती है, जिसने संतों के वचन को नहीं परखा। जिस प्रकार अंधेरी गुफा पर एक दिया जलाने से वह प्रकाशमान हो उठती है, उसी प्रकार संत की शरण जीव के अंतस पर छाए अंधकार को एक पल में हर लेती है। उन्होंने पां कोष का वर्ण करते हुए फरमाया कि जैसा अन्न खाओगे, वैसा ही मन हो जाएगा। अन्मय कोष से मनमय कोष संवरता है। मनमय का प्रभाव प्राणमय कोष पर पड़ता है। प्राणमय कोष का विज्ञामय और विज्ञानमय का आनंदमय कोष पर प्रभाव पड़ता है। हुजूर महाराज ने जगत संवारने का मंत्र देते हुए कहा कि पुत्र या पुत्री को मां-बाप के सामने, रोगी को डॉक्टर के सामने और शिष्य को गुरु के सामने कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। जिसके मन में झूठ, चोरी, छल, प्रपंच के शत्रु छिपे होते हैं, वो उसका कभी भला नहीं होने देते।गुरु महाराज ने मौत को निश्चित बताते हुए कहा कि इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। मौत रू को नहीं देह को आती है। जिसने पूर्ण संत सतगुरु को खोज लिया उसके लिए कबीर साहब की ये वाणी काम करती है-हम ना मरे, मरे संसारा, हमको मिला जिलावन हारा। 

उन्होंने फटकार लगाते हुए फरमाया कि जिसने मर्यादा त्याग दी उसको काल से कोई नहीं बचा सकता। जिस प्रकार दूध में खट्टे का एक भी अंश उसकी तासीर बिगाड़ देता है। फकीरी के आनंद को सर्वोत्तम बताते हुए गुरु महाराज ने फरमाया कि कितने ही राजा महाराजा अपने भोग विलास को ठोकर मारकर संन्यासी हो गए। बुराई बिना प्रयास के फैलती है जबकि अच्छाई लाख कोशिश से भी नहीं पनपती। अच्छार्ई लाख कोशिश से भी नहीं पनपती। अच्छार्इ  के लिए हर पल प्रयासरत रहो। घर में प्रेम सदभाव का वातावरण बनाओ, बच्चों को संस्कार दो, उन्हें विरासत में धन दौलत या भोग विलास मत दो लेकिन अच्छे संस्कार दो, बुढ़े बुजुर्गों की मदद करो। पर्यावरण व जल का संरक्षण करो। बेटी बचाओ का संदेश देते हुए उन्होंने भू्रण हत्या को ब्रह्म्म हत्या बताते हुए कहा कि पापी व्यक्ति भक्ति नहीं कर सकता। 

 

Tags: RADHA SWAMI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD