Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

लूट और हत्या के दो आरोपी काबू

लूट और हत्या के दो आरोपी काबू
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (सुखविंदर सिंह)

पंचकूला , 08 Sep 2015

बीते दिनों पंचकूला के सैक्टर-21 में 80 वर्षीय महिला के हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। इस विषय में जानकारी देते हुए  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को  सीआईए-1 पंचकूला द्वारा वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीती 5 सितम्बर की रात को पंचकूला सैक्टर 21 के मकान -1027,  में रह रहे बजुर्ग दम्पति डा पंकज (रिटायर्ड पोस्टमास्टर) व उसकी पत्नी सत्या देवी बाउम्र 80 साल टीवी देख रहे थे।  डा पंकज 10 बजे अपने कमरे में सो गया और डा की पत्नी टीवी देख रही थी। जब सुबह डॉ पंकज ने अपनी पत्नी सत्यादेवी को जगाने की कोशिश की तो वह मृतक पाई। 

डॉ पंकज ने अपने पड़ोसी की सहायता से अपनी बेटी को बुलाया और घटना बारे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस द्वारा मृतका का सरकारी हस्पताल सैक्टर-6, पंचकूला में पोस्टमार्टम करवाया गया। जो घर का सामान चैक करने पर पता चला कि घर से मोबाईल फोन, सोने का कड़ा व कानों की बालिया व करीब 20 हजार रूपये गायब मिले। पुलिस उपायुक्त, पंचकूला ने मौका घटना स्थल का निरीक्षण किया व निरीक्षक बलजीत सिंह, इन्चार्ज सीआईए, पंचकूला के नेतृत्व में उपरोक्त वारदात में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देष दिये थे ।  सीआईए पंचकूला द्वारा घर से चोरी हुए मोबाईल फोन की लोकेशन के आधार पर वारदात में संलिप्त आरोपियों को महेशपुर सैक्टर 21 से काबू किया। पकड़े गये आरोपियों की पहचान मोहम्मद निराज निवासी गांव मसौड़ी, जिला खगड़िया बिहार और आजम निवासी गांव सप्पा, जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मोहम्मद निराज  पंचकूला सैक्टर 21 महेशपुर में किराए पर रहता था और  आजम हाल झुग्गी महेषपुर, सैक्टर-21 में रहता था । दोनों आरोपियों ने पुलिस की पुछताछ हत्या और लूट की वारदात को कबूला और बताया कि दोनों रात को ही घर में घुस कर छिपकर बैठ गये थे और मौका लगते ही घटना को अन्जाम दे दिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को कल माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमान्ड लिया जायेगा।  पुलिस ने आशंका जताई है इन आरोपियों से  अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की सम्भावना है।  

            

 

Tags: CRIME NEWS HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD